फतुल्लाह/नई दिल्ली, 28 फरवरी (हि.स.) । पाकिस्तान के कप्तान मिसबाह उल हक ने भारत के खिलाफ मैच से पहले अपने बल्लेबाजों से अफगानिस्तान के खिलाफ की गई गलतियों से जल्दी सीख लेने का आग्रह किया है। पाकिस्तान ने पहला मैच 72 रन से जीता लेकिन उसके बल्लेबाजों की गलतियों का फायदा उठाकर अफगानिस्तान ने उसे 248 रन पर रोक दिया था। 

मिसबाह ने रविवार को होने वाले मुकाबले से पहले कहा कि हमें भारत के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच खेलना है लिहाजा इस तरह की गलतियों से बचना होगा। हमें बल्लेबाजी ईकाई के रूप में अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
उन्होंने कहा कि सभी को इस मैच की अहमियत पता है। दोनों टीमें जीतना चाहती हैं और दोनों के प्रशंसक भी अपनी टीम को जीतते देखना चाहते हैं। किसी भी खिलाड़ी के लिये भारत–पाकिस्तान मैच से बढकर कुछ नहीं होता। इस मैच से पहले पाकिस्तान को दो दिन का ब्रेक मिल गया है जबकि भारत को आज श्रीलंका से खेलना है। अफगानिस्तान के खिलाफ छह विकेट 117 रन पर गंवाने के बाद ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान 150 रन के भीतर आउट हो जायेगा लेकिन उमर अकमल के नाबाद शतक से उसने आठ विकेट पर 248 रन बनाये। कप्तान ने कहा कि एक समय पर लग रहा था कि मैच हमारे हाथ से निकल गया। उमर ने अगर वह पारी नहीं खेली होती तो हमें काफी परेशानी पेश आती। यदि हम बल्लेबाजी में यही गलतियां करते रहेंगे तो काफी दिक्कत होगी।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार