After Stephen Fleming CSK New Head Coach Contenders: चेन्नई सुपर किंग्स और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना रिश्ता आखिरकार खत्म हो गया है। सोमवार (13 जुलाई) को फ्लेमिंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे आईपीएल के सबसे सफल कोच-फ्रेंचाइजी साझेदारियों में से एक का अंत हो गया।
फ्लेमिंग 2008 में बतौर खिलाड़ी CSK से जुड़े थे और 2009 से टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। फ्लेमिंग के कार्यकाल में CSK ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। हालांकि, पिछले तीन सीजन टीम के लिए काफी निराशाजनक रहे हैं। 2023 में खिताब जीतने के बाद CSK लगातार तीन सीजन प्लेऑफ में जगह बना पाने में भी कामयाब नहीं पाई।
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि स्टीफन फ्लेमिंग के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का नया हेड कोच कौन बनेगा। आइए जानते हैं उन 5 दिग्गजों के बारे में, जो इस बड़ी जिम्मेदारी को संभाल सकते हैं।
1. रविचंद्रन अश्विन
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रविचंद्रन अश्विन का है। पूर्व भारतीय स्पिनर को हमेशा एक 'थिंकिंग क्रिकेटर' माना गया है, जो खेल को अलग नजरिए से समझते हैं। अश्विन ने अपने करियर में लगातार नए प्रयोग किए हैं और टी20 क्रिकेट की गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने लगातार 7 साल 2009 से 2015 तक और फिर 2025 में CSK का प्रतिनिधित्व किया था। ऐसे में क्रिकेट अनुभव और टीम के माहौल की समझ उन्हें इस पद का मजबूत दावेदार बनाती है।
2. शेन वॉटसन
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन भी एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं। वॉटसन ने 2018 से 2020 तक CSK का प्रतिनिधित्व किया और 2018 में टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह हमेशा CSK और एमएस धोनी की तारीफ करते रहे हैं और फ्रेंचाइजी के साथ उनका गहरा जुड़ाव रहा है। अगर वॉटसन को यह जिम्मेदारी मिलती है, तो वह टीम में ऑस्ट्रेलियाई जुझारूपन और कभी हार न मानने वाली मानसिकता वापस ला सकते हैं।
4. राहुल द्रविड़
राहुल द्रविड़ भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक शानदार विकल्प हो सकते हैं। फिलहाल वह किसी टीम के साथ कोचिंग भूमिका में नहीं हैं और उनके पास कोच के तौर पर काफी शानदार रिकॉर्ड है। उनकी कोचिंग में भारत ने 2024 टी20 विश्व कप जीता था, जबकि उन्होंने 2018 में भारत को अंडर-19 विश्व कप चैंपियन भी बनाया था। इसके अलावा वह राजस्थान रॉयल्स के साथ IPL में कोचिंग का अनुभव भी रखते हैं। द्रविड़ का शांत स्वभाव और खिलाड़ियों को निखारने की क्षमता CSK की संस्कृति के साथ पूरी तरह मेल खाती है।
Also Read: LIVE Cricket Score
5. एमएस धोनी
इस लिस्ट का सबसे बड़ा और दिलचस्प नाम एमएस धोनी हैं। धोनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर IPL से संन्यास नहीं लिया है, लेकिन 2026 सीजन में कैल्फ इंजरी के कारण वह एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए। हाल ही में 45 साल के हुए धोनी अगर क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला करते हैं, तो वह CSK के हेड कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं। फ्रेंचाइजी के साथ उनका रिश्ता सिर्फ एक खिलाड़ी का नहीं, बल्कि एक भावना का है। ऐसे में अगर धोनी कोच बनते हैं, तो यह CSK के लिए एक नए युग की शुरुआत हो सकती है।