New Zealand vs India 3rd ODI Match Prediction: न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 07:30 बजे से शुरू होगा।

गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा ODI सीरीज का पिछला मुकाबला वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला गया था। इसे टीम इंडिया ने DRS विधि से 4 रनों से जीता। इस मुकाबले के हीरो गुरनूर बराड़ रहे। उन्होंने 10 ओवर में 30 रन देकर न्यूजीलैंड के 4 विकेट चटकाए।

NZ vs IND 3rd ODI: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, 10 नवंबर 2026
समय - 07:30 AM IST
वेन्यू - सेडन पार्क स्टेडियम, हैमिल्टन

Seddon Park, Hamilton Pitch Report

हैमिल्टन के सेडन पार्क की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। यहां बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती स्विंग और मूवमेंट मिलने की पूरी संभावना है। मैदान की छोटी बाउंड्री भी बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रहेगी। दूसरी पारी में ओस का असर देखने को मिल सकता है। यहां अब तक 61 ODI खेले गए हैं जिसमें से 32 रन चेज करने वाली टीमों ने जीते। यहां ODI में पहली पारी का औसत स्कोर 229 रन रहा है।

NZ vs IND ODI Head To Head Record

कुल - 125
भारत - 65
न्यूजीलैंड - 52
बेनतीजा - 07
टाई - 01

NZ vs IND 3rd ODI : Where to Watch?

न्यूजीलैंड-भारत के बीच होने सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Network पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप इसे OTT प्लेटफॉर्म SonyLIV पर भी इन्जॉय कर सकते हो।

NZ vs IND 3rd ODI: Player to Watch Out For

न्यूजीलैंड की टीम से ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल और जैकब डफी स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर भारतीय टीम की तो विराट कोहली, शुभमन गिल और गुरनूर बराड़ अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

New Zealand vs India 3rd ODI Probable Playing XI

New Zealand ODI Probable Playing XI: विल यंग, टिम सेफर्ट, हेनरी निकोलस, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जेमीसन, नाथन स्मिथ, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर/क्रिस्टियन क्लार्क।

India ODI Probable Playing XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, आकिब नबी, अंशुल कंबोज।

New Zealand vs India Today's Match Prediction

इस वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

NZ vs IND 3rd ODI Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, NZ vs IND Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, New Zealand vs India Match Preview

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार