AFG vs ZIM 2nd Test: जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान के खिलाफ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 339 रन बनाए हैं। शनिवार (14 नवंबर) को दूसरे दिन जिम्बाब्वे की टीम अपनी पहली पारी में ऑलआउट हुई। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम दिन का खेल खत्म होने तक 159 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी है।

जिम्बाब्वे की ओर से अनुभवी बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने शानदार शतकीय पारी खेली। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे टेलर ने 217 गेंदों का सामना करते हुए 119 रन बनाए। वहीं, सलामी बल्लेबाज इनोसेंट काया भी शतक के करीब पहुंचकर चूक गए। उन्होंने 167 गेंदों में 96 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

इन दोनों के अलावा बेन करन ने 44 रन बनाए, जबकि निचले क्रम में ब्रैड इवांस ने 32 रन जोड़े।

डेब्यू मैच में नासिर खान ने झटके 7 विकेट
अफगानिस्तान की ओर से 20 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर नासिर खान ने अपने डेब्यू टेस्ट में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने जिम्बाब्वे की पहली पारी में 44 ओवर में 151 रन देकर 7 विकेट हासिल किए। जियाउर रहमान को दो विकेट मिले, जबकि मोहम्मद यामीन ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

अफगानिस्तान की शुरुआत रही खराब
जिम्बाब्वे के 339 रनों के जवाब में अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 136 रन के स्कोर तक अपने पांच विकेट गंवा दिए। सलामी बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए, जबकि अब्दुल मलिक 18 रन ही बना सके।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद रहमानुल्लाह ने 34 रन बनाए। वहीं, हश्मतुल्लाह शहीदी और कप्तान रहमत शाह भी 30-30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिल्हाल दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अफसर जजाई 65 गेंदों में 33 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ नासिर खान भी क्रीज पर मौजूद हैं, जिन्होंने 10 गेंदों में 3 रन बनाए हैं। इस तरह अफगानिस्तान का स्कोर 6 विकेट पर 159 रन है और टीम अभी जिम्बाब्वे से 180 रन पीछे है। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार