IND vs NZ 2nd ODI: न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) ने भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह भारत के खिलाफ एक कैलेंडर वर्ष में न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व कीवी ऑलराउंडर क्रिस केर्न्स (Chris Cairns) का 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

मिचेल को इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए दूसरे वनडे में सिर्फ 24 रन की जरूरत थी। उन्होंने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 104 गेंदों में 55 रन बनाए और इस उपलब्धि को हासिल कर लिया। साल 2026 में भारत के खिलाफ अब तक खेले गए पांच वनडे मुकाबलों में मिचेल के नाम 435 रन हो चुके हैं।

भारत के खिलाफ एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की लिस्ट में अब डेरिल मिचेल पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। क्रिस केर्न्स 403 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने एक कैलेंडर वर्ष में भारत के खिलाफ 361 रन बनाए थे, जबकि रॉस टेलर के नाम 343 रन दर्ज हैं।

भारत के खिलाफ एक कैलेंडर वर्ष में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन

  • 435 रन – डेरिल मिचेल (2026)
  • 403 रन – क्रिस केर्न्स (1999)
  • 361 रन – केन विलियमसन (2014)
  • 343 रन – रॉस टेलर (2014)

बारिश के कारण DLS नियम से जीता भारत
मैच की बात करें तो भारत ने बारिश से प्रभावित दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम के तहत 4 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 41 ओवर में 134 रन पर सिमट गई थी। भारत को जीत के लिए 135 रन का लक्ष्य मिला था।

Also Read: LIVE Cricket Score

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 26 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए थे। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई और दोबारा खेल संभव नहीं हो सका। उस समय भारत DLS नियम के तहत निर्धारित पार स्कोर से 4 रन आगे था, जिसके चलते उसे विजेता घोषित कर दिया गया

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार