ENG vs IND ODI: शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड की धरती पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जहां उन्हें 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। तो आइए आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल में जरिए बताते हैं टीम इंडिया के उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप रहे और उन्होंने अपने प्रदर्शन से बेहद निराश किया।   

Advertisement

केएल राहुल (KL Rahul): भारतीय अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल इंग्लैंड की धरती पर संघर्ष करते दिखे और उन्होंने दो मैचों की दो इनिंग में सिर्फ 13 रन बनाए। वो पहले वनडे (03 गेंदों पर 01 रन) में जोश टंग की गेंद पर बोल्ड हुए और फिर तीसरे वनडे (08 गेंदों पर 12 रन) में भी जोफ्रा आर्चर की गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। उनके निराशाजनक प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर इंग्लिश टूर पर कमजोर दिखा।

ईशान किशन (Ishan Kishan): हमारी लिस्ट में मौजूद दूसरे खिलाड़ी 28 वर्षीय बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन हैं। उन्हें टीम इंडिया के ODI बैटिंग ऑर्डर को मजबूत करने के लिए इंग्लिश टूर पर चुना गया था जहां वो पूरी तरह फ्लॉप रहे। ईशान ने नंबर-4 पर बैटिंग की और दो मैचों की दो पारियों में सिर्फ 15 रन जोड़े। वो दूसरे वनडे में 8 गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हुए, वहीं तीसरे वनडे में 12 गेंदों पर 14 रन बनाकर पवेलियन चलते बने। इन दोनों ही मुकाबलों में ईशान को सैम करन ने आउट किया।

गुरनूर बरार (Gurnoor Brar): 6 फीट 5 इंच लंबे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ गुरनूर बरार हमारी लिस्ट में शामिल तीसरे और आखिरी खिलाड़ी हैं। सभी को उम्मीद थी कि गुरनूर इंग्लिश पिचों पर अपने लंबे कद का फायदा उठाएंगे और तेज तर्रार गेंद डालकर इंग्लिश खेमे में हड़कंप मचा देंगे। हालांकि वो ऐसा कुछ कर नहीं पाए और उन्होंने तीन मुकाबलों में 4 विकेट लेकर पूरे 225 रन लुटाए। यानी उन्होंने अपने हर ओवर में 7.75 की इकोनॉमी से रन दिए और 56.25 की औसत से विकेट लिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

ध्यान दें कि गुरनूर ने लॉर्ड्स वनडे में तो अपने कोटे के 10 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 97 रन खर्चे। ये ODI क्रिकेट में भारत के किसी भी गेंदबाज़ द्वारा डाला गया तीसरा सबसे महंगा स्पेल है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार