लाहौर/नई दिल्ली, 21 फरवरी (हि.स.) । पाकिस्तानी हरफनमौला शाहिद आफरीदी एशिया कप से पहले गद्दाफी स्टेडियम पर अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गये हैं। आफरीदी के जबड़े में चोट लगी है। राष्ट्रीय कोच मोईन खान ने पत्रकारों को बताया कि चोट गंभीर नहीं है लेकिन डाक्टरों ने उसे दो दिन तक कम बोलने के लिये कहा है।
Advertisement
आफरीदी को तेज गेंदबाज जुनैद खान की गेंद पर पैडल स्वीप शाट खेलने की कोशिश में चोट लगी। गेंद बल्ले के किनारे से निकलकर उनके हेलमेट के वाइसर से टकराते हुए जबड़े पर जा लगी। आफरीदी के चेहरे के दाहिनी ओर बड़ा घाव हो गया था।
Advertisement
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील