T20 World Cup: श्रीलंका ने शनिवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला कम से कम 65 रन के अंतर से जीतना होगा।

Advertisement

श्रीलंकाई टीम इस मैच में दो बदलावों के साथ उतरी है। कुसल मेंडिस की जगह कामिल मिसारा को शामिल किया गया है। हेमंथा की जगह जनिथ लियानागे को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। दूसरी ओर, पाकिस्तान टीम ने तीन बदलाव किए हैं। बाबर आजम, सैम अयूब और सलमान मिर्जा इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं।

Advertisement

टॉस जीतने के बाद श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह अच्छी पिच है और बाद में ओस भी पड़ सकती है। हमें आज रात तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हारें या जीतें, वे हमेशा हमारा सपोर्ट करते हैं और यह हमारे लिए प्रेरणा है। हमारी प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव हैं।"

दूसरी ओर, पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने कहा, "यह बहुत बड़ा मौका है। हमें अच्छी बैटिंग, अच्छी बॉलिंग और अच्छी फील्डिंग करनी होगी और सब ठीक हो जाएगा। हमें अच्छा टोटल बनाना होगा और उन्हें रोकने की कोशिश करनी होगी। कभी-कभी यह मुश्किल हो सकता है और कभी-कभी आसान, यह जानना कि हमें क्या करना है, एक मिली-जुली फीलिंग है। हमने तीन बदलाव किए हैं।"

श्रीलंकाई टीम खिताबी रेस से बाहर है। इस टीम ने सुपर-8 के अपने शुरुआती दोनों मुकाबले गंवाए हैं। ग्रुप-स्टेज के शुरुआती दो मैच जीतने के बाद श्रीलंका ने अगले तीन मुकाबलों में हार का सामना किया है।

श्रीलंकाई टीम को अपने ही घर पर सुपर-8 मुकाबलों में इंग्लैंड के हाथों 51 रन से, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ 61 रन से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर, सुपर-8 में पाकिस्तानी टीम का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से था, लेकिन बारिश के चलते यह रद्द हो गया और दोनों ही टीमों के बीच 1-1 अंक बांटा गया। इसके बाद पाकिस्तान को इंग्लैंड के विरुद्ध 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

इस ग्रुप में इंग्लैंड सुपर-8 के तीनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुकी है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम 3 में से 1 मैच जीतकर 3 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। इस टीम का नेट रन रेट +1.390 है। ऐसे में पाकिस्तान को बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए ग्रुप-2 की प्वाइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड से आगे निकलना होगा।

श्रीलंकाई टीम को अपने ही घर पर सुपर-8 मुकाबलों में इंग्लैंड के हाथों 51 रन से, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ 61 रन से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर, सुपर-8 में पाकिस्तानी टीम का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से था, लेकिन बारिश के चलते यह रद्द हो गया और दोनों ही टीमों के बीच 1-1 अंक बांटा गया। इसके बाद पाकिस्तान को इंग्लैंड के विरुद्ध 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कामिल मिसारा (विकेटकीपर), चरित असलांका, पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार