15 अक्टूबर। वडोदरा। अपनी गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को यहां रिलायंस स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को छह रनों से हरा दिया। इसके साथ भारत ने तीन मैचों की इस सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया।

Advertisement

भारत ने बुधवार को पहले वनडे में 8 विकेट से जीत हासिल की थी जबकि शुक्रवार को उसे मेहमान टीम को पांच विकेट से हराया था।

Advertisement

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.5 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 146 रन बनाए और मेहमान टीम को 140 रनों पर ढेर कर दिया।

भारत की ओर से हरमनप्रीत कौर ने सबसे अधिक 38 रन बनाए जबकि शिखा पांडेय ने 35 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा पूनम राउत (15), कप्तान मिताली राज (11) और मानसी जोशी (12) ही दहाई तक पहुंच सकीं।

मिताली राज ने रचा इतिहास

 

# मिताली राज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 20 साल पूरे किए थे और वह ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर और दुनिया की चौथी क्रिकेटर बनीं।

Advertisement

# मिताली राज ने वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए 3000 रन पूरे किए तो वहीं ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं।

# मिताली राज की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने 100वीं जीत हासिल की। मिताली राज बतौर कप्तान ऐसा करने वाली दुनिया की दूसरी महिला कप्तान बनी।

# मिताली राज से पहले ऐसा कमाल इंग्लैंड की पूर्व महिला कप्तान चार्लोट एडवर्डस। मिताली राज की कप्तानी में वनडे में 80 जीत, टी-20 में 17 जीत और 3 टेस्ट मैचों में जीत मिली।  मिताली राज ने अबतक 167 इंटरनेशनल मैचों में भारत की कप्तानी कर ऐसा कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार