वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने शनिवार (6 नवंबर) को आबू धाबी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के मुकाबले में 7 गेंदों का सामना करते हुए दो छक्कों और एक चौके की मदद से नाबाद 18 रन बनाए। 

Advertisement

257.14 की स्ट्राइक रेट से खेली गई अपनी इस छोटी लेकिन तूफानी पारी में रसेल ने एक बेहतरीन छक्का जड़ा। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क द्वारा डाले गए 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पोलार्ड ने 111 मीटर लंबा छक्का जड़ा। जो कि टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का सबसे लंबा छक्का है।

Advertisement

18वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए रसेल को स्टार्क ने तेज शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर उन्होंने डीप मिड विकेट पर बेहतरीन पुल शॉट खेल दिया। रसेल का यह शॉट इतना शानदार था कि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच गेंद देखते ही रह गए। रसेल की पारी की आखिरी गेंद पर भी छक्का जड़ा, जिसकी बदलौत वेस्टइंडीज का स्कोर 150 रनों के पार पहुंचा। 

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था। जिसके बाद मौजूदा चैंपियन ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। बता दें कि यह मुकाबला वेस्टइंडीज के लिए काफी महत्वपूर्ण है। उसे 2022 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर 12 राउंड में सीधे क्वालीफाई करने के लिए इस मैच को जीतना होगा। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार