T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में मंगलवार को सुपर-8 का मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इंग्लैंड ने कप्तान हैरी ब्रूक के विस्फोटक शतक के दम पर जीत के लिए मिले 165 रन का लक्ष्य हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। हैरी ब्रूक टी20 विश्व कप इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने।

Advertisement

ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खुद को प्रोन्नति दी थी और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए थे। इसका फायदा इंग्लैंड को हुआ। 28 गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले ब्रूक ने 50 गेंदों पर शतक लगाकर इंग्लैंड को जीत दिला दी। ब्रूक ने 51 गेंदों पर 10 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 100 रन की पारी खेली।

Advertisement

ब्रूक टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाले पहले कप्तान हैं।

टी20 विश्व कप के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए हैरी ब्रूक के अलावा तीन बल्लेबाजों, एलेक्स हेल्स, क्रिस गेल और पाथुम निसांका ने शतक लगाया है।

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने टी20 विश्व कप 2014 में श्रीलंका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाया था। श्रीलंका के दिए 190 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने 19.2 ओवर में हासिल कर लिया था। पारी की शुरुआत करने आए हेल्स 64 गेंदों पर 6 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 116 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

टी20 विश्व कप 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ क्रिस गेल ने शतक लगाया था। इंग्लैंड के दिए 183 रन के लक्ष्य को वेस्टइंडीज ने 18.1 ओवर में हासिल किया था। वेस्टइंडीज के लिए पारी की शुरुआत करने आए गेल 48 गेंद पर 11 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 100 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

Advertisement

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने टी20 विश्व कप 2014 में श्रीलंका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाया था। श्रीलंका के दिए 190 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने 19.2 ओवर में हासिल कर लिया था। पारी की शुरुआत करने आए हेल्स 64 गेंदों पर 6 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 116 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

लक्ष्य का पीछा करते हुए जिन 4 बल्लेबाजों ने टी20 विश्व कप इतिहास में शतक लगाए हैं, उनमें हैरी ब्रूक को छोड़कर सभी नाबाद रहे हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार