29 अक्टूबर, विशाखापट्टनम (CRICKETNMORE)। विशाखापट्टनम में खेले जा रहे पांचवें वनडे में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस वनडे सीरीज में पहली बार भारत की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। लाइव स्कोर
पांचवें वनडे में धोनी ने किया ऐसा जो क्रिकेट के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ
भारत की टीम के लिए ओपनिंग बड़ी समस्या बन चुकी है। आज फाइनल मुकाबले में भारत की सलामी जोड़ी एक बार फिर फेल हो गई और केवल 40 रन पर भारत का पहला विकेट रहाणे के रूप में गिरा। रहाणे केवल 20 रन बनाकर आउट हुए। धोनी ने अपने चहेते खिलाड़ी को अंतिम ग्यारह से किया बाहर
Advertisement
आपको बता दें लगातार 12 वनडे मैच में भारत की टीम के सलामी बल्लेबाज अपने घर पर खेलते हुए पहले विकेट के लिए 50 + का पार्टनरशिप करने में असफल रही है। भारत के इस रिकॉर्ड को देखते हुए भारतीय टीम की मुसीबत बढ़ गई है।
विशाखापत्तनम के मैदान पर धोनी रचेगें इतिहास, सचिन के बाद ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएगें
Advertisement
क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे मैच खेलते हैं और साथ ही साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी होने वाला है ऐसे में धोनी एंड कंपनी को एक रेगुलर ओपनर की तलाश रहेगी।
धोनी ने कर दिया ऐलान, कोहली और सचिन में कौन है बेहतर..
ये खबर लिखे जाने तक भारत की टीम ने 15 ओवर में 1 विकेट पर 71 रन बना लिए थे। इस समय रोहित शर्मा 35 रन और कोहली 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।