14 दिसंबर। अफगानिस्‍तान के 14 साल के क्रिकेटर नूर अहमद लकनवाल को आईपीएल 2020 की ऑक्शन में शामिल किया गया है। यदि  नूर अहमद लकनवाल को ऑक्शन में कोई फ्रेंचाइजी खरीदती है तो आईपीएल खएलने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन जाएंगे।

Advertisement

नूर अहमद लकनवाल चाइनामैन गेंदबाज हैं और वर्तमान में अफगानिस्तान अंडर 19 क्रिकेट की टीम के सदस्य हैं। अभी हाल ही में हुए अंडर 19 एशिया कप में नूर अहमद लकनवाल ने शानदार गेंदबाजी कर 8 विकेट चटकाए थे।

Advertisement

अंडर 19 एशिया कप में किए गए दमदार परफॉर्मेंस के कारण उन्हें ऑक्शन में सम्मलित किया गया है। गौरतलब है कि आईपीएल 2020 के लिए ऑक्शन 19 दिसंबर को कोलकाता में होना है। 

आईपीएल 2020 के ऑक्शन में कुल 332 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियां दांव खेलेंगीं। इन 332 खिलाड़ियों को पंजीकृत कराए गए 997 खिलाड़ियों में चुना गया है जिसमें से 186 भारतीय खिलाड़ी हैं जबकि 143 विदेशी। तीन खिलाड़ी एसोसिएट सदस्यों के हैं।

सात विदेशी खिलाड़ियो-पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, क्रिस लिन, मिशेल मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, डेल स्टेन और एंजेलो मैथ्यूज ने अपनी बेस प्राइज दो करोड़ रुपये रखी है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार