राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने अपने बड़े सपने का खुलासा करके सभी फैंस को हैरान कर दिया है। आईपीएल 2026 में शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे वैभव ने अपनी विस्फोटक पारियों से पहले ही खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अब उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी इस समय आईपीएल 2026 के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से गेंदबाजों की नींद उड़ाने वाले इस 15 साल के बल्लेबाज़ ने अब ऐसा बयान दिया है जिसने एक बार फिर क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

Advertisement

दरअसल, पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर केविन पीटरसन के साथ बातचीत के दौरान वैभव ने अपने बड़े लक्ष्य का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वह टी20 क्रिकेट में 200 रन बनाना चाहते हैं। इतना ही नहीं, उनका लक्ष्य क्रिस गेल का सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ना भी है।

इस बातचीत के दौरान केविन पीटरसन ने सबसे पहले वैभव से सवाल किया कि क्या उन्हें पचास बनाने के बाद सेलिब्रेट करना पसंद है, वैभव सूर्यवंशी ने जवाब दिया, "नहीं, उतना नहीं।" जब केविन ने उनसे पूछा कि क्या वह पहले बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं या लक्ष्य का पीछा करना, तो वैभव ने कहा, "कुछ भी।"

इसके बाद उन्होंने अपनी महत्वाकांक्षा ज़ाहिर करते हुए कहा कि, "लेकिन मैं टी-20 में 200 रन बनाना चाहता हूँ। क्रिस गेल का रिकॉर्ड 175 का है, मैं उसे तोड़ना चाहता हूँ और 200 रन बनाना चाहता हूँ।"

VIDEO:

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी का यह आत्मविश्वास देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। आईपीएल 2026 में उनका बल्ला जमकर आग उगल रहा है। उन्होंने लीग स्टेज के 14 मैचों में 232.27 के स्ट्राइक रेट से 583 रन बनाए हैं और राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी हैं। इसके अलावा फिल्हाल वह इस समय पूरे टूर्नामेंट में पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

राजस्थान रॉयल्स की टीम अब प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और टीम को अपने इस युवा बल्लेबाज़ से आगे भी बड़ी पारियों की उम्मीद होगी। वैभव अब अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर में खेलते नजर आ सकते हैं। यह मुकाबला 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार