Fastest Ball in IPL 2026: गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के 23 साल के तेज गेंदबाज़ अशोक शर्मा (Ashok Sharma) ने बीते शनिवार, 04 अप्रैल को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 9वें मुकाबले में अपनी आग उगलती गेंदबाज़ी से सभी को खासा प्रभावित किया। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ अपने कोटे के 4 ओवर में 37 रन देकर एक विकेट झटका और इसी बीच सीजन की सबसे तेज 154.2 KMPH की रफ्तार से बॉल डिलीवर की।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना राजस्थान रॉयल्स की इनिंग के 16वें ओवर में घटी। यहां अशोक शर्मा अपने कोटे का तीसरा ओवर करने आए थे जिसकी आखिरी गेंद फेंकते हुए उन्होंने 154.2 KMPH की स्पीड क्लिक की। इसी के साथ अब वो साल 2026 के आईपीएल सीजन में सबसे तेज बॉल फेंकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। यहां देखें VIDEO

Advertisement

उन्होंने एनरिक नॉर्खिया का रिकॉर्ड तोड़ा है जिन्होंने हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए गेंदबाज़ी करते हुए 150.9 KMPH की स्पीड से बॉल डाला था। इस लिस्ट के टॉप-5 में कार्तिक त्यागी (149.7 KMPH), कगिसो रबाडा (149.1 KMPH) और जेमी ओवरटन (145.6 KMPH) भी शामिल हैं।

बतातें कि 23 साल के अशोक शर्मा ने कहीं ना कहीं भारतीय फैंस के दिलों में उम्मीद जगा दी है कि वो ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज़ शॉन टैट का महारिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, जिन्होंने साल 2011 में आईपीएल इतिहास की सबसे तेज बॉल (157.71 KMPH) फेंकी थी। हालांकि ऐसा होता है या नहीं, ये तो समय ही बताएंगे। फिलहाल अशोक शर्मा आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज बॉल डालने वाले टॉप-5 गेंदबाज़ों की लिस्ट में भी शामिल नहीं हैं।

आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज बॉल डिलीवर करने वाले गेंदबाज़

  • शॉन टैट - 157.71 KMPH (साल 2011)
  • लॉकी फर्ग्यूसन - 157.30 KMPH (साल 2022)
  • उमरान मलिक - 157 KMPH (साल 2022)
  • मयंक यादव - 156.70 KMPH (साल 2024)
  • एनरिक नॉर्खिया - 156.22 KMPH (साल 2020)

ऐसा रहा मैच का हाल: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने ध्रुव जुरेल (42 गेंदों पर 75 रन) और यशस्वी जायसवाल (36 गेंदों पर 55 रन) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 210 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके जवाब में गुजरात टाइंटस के लिए सलामी बल्लेबाज़ साईं सुदर्शन ने 44 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्के ठोककर 73 रन ठोके, लेकिन उन्हें दूसरी तरफ से किसी भी खिलाड़ी का साथ नहीं मिला। इस वज़ह से गुजरात की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 204 रन ही जोड़ पाई और इस तरह राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से ये मुकाबला जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार