अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच अबु धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में पहला वनडे मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अफगान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और वनडे डेब्यू कर रहे 19 वर्षीय रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने इस फैसले को बिल्कुल सही साबित करते हुए शतक जड़ कर अपनी टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया।

Advertisement

इस 19 साल के खिलाड़ी ने अपने वनडे डेब्यू मैच में 127 रन की शानदार पारी खेलकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। गुरबाज़ 21वीं सदी के पहले पुरूष बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने शतक लगाया है और संयोग की बात ये है कि इस युवा खिलाड़ी ने ये कारनामा 21वीं सदी के 21वें दिन किया है। अफगान ओपनर ने 115 गेंदों में 100 रन बनाए जिसमें 7 छक्के और 6 चौके शामिल हैं। 

Advertisement

महान एंडी फ्लॉवर की बराबरी

19 साल के गुरबाज़ ने इतिहास रचते हुए जिम्बाब्वे के महान विकेटकीपर बल्लेबाज एंडी फ्लॉवर की बराबरी भी कर ली। गुरबाज़ से पहले एंडी फ्लॉवर ने भी 1992 में अपने वनडे डेब्यू में श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाया था और अब विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने भी अपने वनडे डेब्यू पर शतक लगाकर इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

वनडे डेब्यू पर शतक लगाने वाले युवा बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल

अपने वनडे डेब्यू पर शतक लगाकर गुरबाज़ ये कारनामा करने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। सबसे कम उम्र में वनडे डेब्यू पर शतक लगाने का रिकॉर्ड भारत की मिथाली राज के नाम पर दर्ज है। मिथाली ने 16 साल 205 दिन की उम्र में आयरलैंड के ही खिलाफ 1999 में शतक लगाया था।

Advertisement

वनडे डेब्यू पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला बल्लेबाज

अफगानिस्तान के इस युवा बल्लेबाज ने भारत के नवजोत सिंह सिद्धु को पीछे छोड़ते हुए वनडे डेब्यू पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। गुरबाज़ ने आयरलैंड के खिलाफ अपनी 127 रनों की पारी में 7 छक्के लगाए। जबकि इससे पहले ये रिकॉर्ड भारत के नवजोत सिंह सिद्धू के नाम पर दर्ज था। सिद्धू ने अपने वनडे डेब्यू पर 5 छक्के लगाए थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार