Shimron Hetmyer Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड का सातवां मुकाबला गुरुवार, 26 फरवरी को वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका (WI vs SA) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज़ शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 29 साल के शिमरोन हेटमायर मौजूदा समय में बेहद ही गज़ब की फॉर्म में दिखे है और अब तक आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के टूर्नामेंट में अपने देश के लिए 5 मैचों में 54.75 की औसत और 185.59 की स्ट्राइक रेट से 219 रन ठोक चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 17 छक्के जड़े हैं।
यहां से वो सुपर-8 के मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी पारी में सिर्फ एक छक्का भी ठोकते हैं तो वो भी अपने ही देश के पूर्व खिलाड़ी निकोलस पूरन का महारिकॉर्ड तोड़ देंगे और एक टी20 वर्ल्ड कप के एडिशन में सर्वाधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। जान लें कि फिलहाल ये रिकॉर्ड संयुक्त रूप से निकोलस पूरन और शिमरोन हेटमायर के नाम दर्ज है। निकोलस पूरन ने साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में पूरे 17 छक्के ठोके थे।
एक टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में सर्वाधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ी
- शिमरोन हेटमायर (वेस्टइंडीज) - 17* (2026)
- निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज) - 17 (2024)
- क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 16 (2012)
- रहमानुल्लाह गुरबाज़ (अफगानिस्तान) - 16 (2024)
बताते चलें कि शिमरोन हेटमायर वेस्टइंडीज के लिए अब तक 80 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं जिसकी 70 पारियों में उन्होंने लगभग 140 की औसत से 1564 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 9 अर्धशतक ठोके और 102 चौके और 97 छक्के भी लगाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
वेस्टइंडीज की पूरी स्क्वाड: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनसन चॉर्ल्स (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, अकील हुसैन, रॉस्टन चेज़, गुडाकेश मोती, ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, शेरफेन रदरफोर्ड, जायडेन सील्स, मैथ्यू फोर्ड, शमर जोसेफ, क्वेंटिन सैम्पसन।