तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में अफगानिस्तान ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ उन्होंने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेले गए पहले मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों के बीच यह पहली द्विपक्षीय सीरीज है। इससे पहले ये दोनों टीमें आईसीसी इवेंट्स में भिड़ी थी। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका  33.3 ओवर में 106 के स्कोर पर ऑलआउट हो गया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 52(84) रन वियान मुल्डर के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। ब्योर्न फोर्टुइन ने 34 गेंद में 2 चौको की मदद से 16 रन बनाये। एक समय पर साउथ अफ्रीका की टीम ने 36 रन के स्कोर पर अपने 7 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मुल्डर और फोर्टुइन ने आठवें विकेट के लिए महत्वपूर्ण 39(80) रन जोड़े। फजलहक फारुखी ने अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किये। 3 विकेट अल्लाह गज़नफर ने अपने नाम किये। 2 विकेट राशिद खान लेने में कामयाब रहे। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने मैच को 26 ओवर में 4 विकेट खोकर और 107 रन बनाकर जीत लिया। गुलबदीन नायब ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 27 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 34 रन की पारी खेली। अज़मतुल्लाह उमरजई 36 गेंद में 2 छक्कों की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद रहे। उमरजई और नायब ने 5वें विकेट के लिए 47(48)* रन की साझेदारी की। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 29 गेंद में एक चौके की मदद से 16 रन बनाये। ब्योर्न फोर्टुइन ने साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किये। लुंगी एनगिडी और कप्तान मार्करम को एक-एक विकेट मिला। 

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), रियाज़ हसन, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, अज़मतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, राशिद खान, अल्लाह गज़नफर, फजलहक फारुखी, नांगेयालिया खारोटे। 

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: रीज़ा हेंड्रिक्स, टोनी डी जॉर्जी, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेटकीपर), जेसन स्मिथ, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, ब्योर्न फोर्टुइन, लुंगी एनगिडी, नांद्रे बर्गर। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार