1st ODI: गेंदबाजों और शान्तो के शतक की मदद से बांग्लादेश ने श्रीलंका को 6 विकेट से दी मात

Updated: Wed, Mar 13 2024 22:47 IST
1st ODI: गेंदबाजों और शान्तो के शतक की मदद से बांग्लादेश ने श्रीलंका को 6 विकेट से दी मात (Image Source: Google)

बांग्लादेश ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो (Najmul Hossain Shanto) के शतक की मदद से श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका की तरफ से जनिथ लियानागे और कुसल मेंडिस ने अर्धशतकीय पारियां खेली लेकिन वो टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। 

श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवरों में 255 के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की  तरफ से सबसे ज्यादा रन जनिथ लियानागे ने बनाये। उन्होंने 69 गेंदों में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कुसल मेंडिस ने 75 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पथुम निसांका ने 28 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेली। अविष्का फर्नांडो ने 33 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन की पारी खेली। बांग्लादेश की तरफ से 3-3 विकेट शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब और तस्कीन अहमद को मिले। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने मैच को 44.4 ओवर में 4 विकेट खोकर और 257 रन बनाकर जीत लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने बनाये। उन्होंने 129 गेंदों में 13 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 122 रन की शतकीय पारी खेली। मुश्फिकुर रहीम 84 गेंद में 8 चौको की मदद से 73* रन की अर्धशतकीय पारी खेली। शान्तो और रहीम ने 5वें विकेट के लिए 165* (175) रन की शतकीय साझेदारी निभाई। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट दिलशान मदुशंका को मिले। एक-एक विकेट प्रमोद मदुशन और लाहिरू कुमारा ने अपनी झोली में डाला। 

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: लिटन दास, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब। 

Also Read: Live Score

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, जनिथ लियानागे, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, प्रमोद मदुशन, दिलशान मदुशंका, लाहिरू कुमारा।  

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें