श्रीलंका ने वर्षा से बाधित मैच में न्यूज़ीलैंड को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में 45 रन से हरा दिया। श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) और अविष्का फर्नांडो (Avishka Fernando) ने मैच जिताऊ शतकीय पारियां खेली। 

Advertisement

पहले वनडे मैच की बात करें तो जब श्रीलंका का स्कोर 49.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 324 रन था तभी बारिश आ गयी और मैच को रोकना पड़ गया। मैच बारिश के बाद जब शुरू हुआ तो न्यूज़ीलैंड को DLS मेथड के तहत 27 ओवर में 221 रन का लक्ष्य मिला था। 

Advertisement

श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 143(128) रन कुसल मेंडिस के बल्ले से निकले। ये न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे में किसी श्रीलंकाई बल्लेबाज की सबसे बड़ी पारी है। अपनी इस पारी में उन्होंने 17 चौके और 2 छक्के लगाए। उनके अलावा अविष्का फर्नांडो ने 100(115) रन की शतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए। 

कुसल और फर्नांडो ने दूसरे विकेट के लिए 206(215) रन की साझेदारी निभाई। कप्तान चरित असलंका ने 28 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 40 रन की पारी खेली। जैकब डफी ने न्यूज़ीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट अपनी झोली में डालें। ईश सोढ़ी और माइकल ब्रेसवेल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड 27 ओवर में 9 विकेट खोकर 175 रन ही बना सकी। विल यंग ने न्यूज़ीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 46 गेंद में 8 चौको की मदद से 48 रन की पारी खेली। टिम रॉबिन्सन ने 36 गेंद में 4 चौको की मदद से 35 रन की पारी खेली। यंग और रॉबिन्सन ने पहले विकेट के लिए 88(80) रन जोड़े। माइकल ब्रेसवेल ने 32 गेंद में 5 चौको की मदद से नाबाद 40 रन की पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 3 दिलशान मदुशंका ने हासिल किये। 2-2 विकेट महीश तीक्ष्णा और कप्तान असलंका ने झटके। जेफरी वेंडरसे के खाते में एक विकेट गया। 

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका (कप्तान), कामिन्दु मेंडिस, जनिथ लियानागे, महीश तीक्ष्णा, जेफरी वेंडरसे, दिलशान मदुशंका, असिथा फर्नांडो। 

Advertisement

न्यूज़ीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम रॉबिन्सन, विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, मिच हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी, जैकब डफी। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार