आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इयोन मोर्गन का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित ने पारी का तीसरा छक्का जड़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कप्तान के रूप में सर्वाधिक छक्कों के मामले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन के ऑलटाइम रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 

Advertisement

रोहित के नाम अब इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कप्तान के रूप में सिर्फ 134 पारियों में 234 छक्के दर्ज हैं। मैच की बात करें तो रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ पारी की शुरुआत पहली ही गेंद पर छक्का जड़ते हुए की। दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज ने इस मैच में 47 गेंद में 7 चौको और 3 छक्कों की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

Advertisement

इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के

रोहित शर्मा - 134 पारियों में 234 छक्के

इयोन मोर्गन - 180 पारियों में 233 छक्के

एमएस धोनी - 330 पारियों में 211 छक्के

Advertisement

रिकी पोंटिंग - 376 पारियों में 171 छक्के

ब्रेंडन मैकुलम - 140 पारियों में 170 छक्के

इस पारी के दौरान रोहित ने 19 रन बनाते ही बतौर ओपनर 15,000 रन पूरे कर लिए। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में 15,000 से अधिक रन बनाने वाले भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग (16,119) और सचिन तेंदुलकर (15,335) के साथ दसवें क्रिकेटर बन गए है। हिटमैन वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के बाद पहला वनडे खेल रहे है जिसे उन्होंने यादगार बना दिया। 

Advertisement

इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 231 रन बनाये। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन दुनिथ वेल्लालागे ने बनाये। उन्होंने 65 गेंद में 7 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पथुम निसांका ने 75 गेंद में 9 चौको की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अक्षर पटेल अर्शदीप सिंह ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लेने में कामयाब रहे। एक-एक मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर के खाते में गया। 

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका (कप्तान), जनिथ लियानागे, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालागे, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, मोहम्मद शिराज। 

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Advertisement

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।  

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार