5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में ज़िम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर कर दिया। उन्होंने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत को 13 रन से हार का स्वाद चखा दिया। ये भारत की इस साल पहली हार है और इसी के साथ भारत का टी20 इंटरनेशनल में 2023 से चला आ रहा जीत का सिलसिला खत्म हो गया। विपक्षी टीम का नौवां विकेट 100 रन से कम के स्कोर पर गिराने के बाद भारत टी20 इंटरनेशनल मैच हारने वाली पहली फुल मेंबर टीम बन गई है। इस मैच में ज़िम्बाब्वे और भारत की तरफ से कुछ रिकॉर्ड बने जिनके बारे में हम आपको बताएंगे। 

Advertisement

ज़िम्बाब्वे द्वारा T20I में सबसे कम स्कोर का सफलतापूर्वक किया गया बचाव 

Advertisement

105 बनाम WI, पोर्ट ऑफ स्पेन 2010

115 बनाम भारत, हरारे 2024

117 बनाम आयरलैंड, डबलिन 2021

118 बनाम पाकिस्तान , हरारे 2021

Advertisement

124 बनाम आयरलैंड, ब्रेडी 2021

T20I में भारत के खिलाफ सबसे कम लक्ष्य का सफलतापूर्वक किया गया बचाव 

116- ज़िम्बाब्वे, हरारे 2024

Advertisement

127- न्यूज़ीलैंड, नागपुर 2016

131- साउथ अफ्रीका, नॉटिंघम 2009

146- ज़िम्बाब्वे, हरारे 2016

Advertisement

150- वेस्टइंडीज, तरौबा 2023

T20I में भारत के लिए ऑलआउट स्कोर

74 बनाम ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 2008

Advertisement

79 बनाम न्यूज़ीलैंड, नागपुर 2016

92 बनाम साउथ अफ्रीका, कटक 2015

101 बनाम श्रीलंका, पुणे 2016

Advertisement

102 बनाम ज़िम्बाब्वे हरारे 2024

T20I में लगातार सर्वाधिक जीत (सुपर ओवर जीत सहित)

13 मलेशिया (2022)

Advertisement

13 बरमूडा (2021-23)

12 अफगानिस्तान (2018-19)

12 रोमानिया (2020-21)

Advertisement

12 भारत (2021-22)

12 भारत (2023-24) - सिलसिला आज खत्म हो गया

पहले बल्लेबाजी करते हुए ज़िम्बाब्वे 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 115 रन ही बना पायी। पहले बल्लेबाजी करते हुए ज़िम्बाब्वे 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 115 रन ही बना पायी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 29(25)* रन क्लाइव मदांडे के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके लगाए। ब्रायन बेनेट ने 15 गेंद में 5 चौके की मदद से 23 रन बनाये। डायोन मायर्स ने 22 गेंद में 2 चौको की मदद से 23 रन का योगदान दिया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 19.5 ओवर में 102 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। 102 पिछले आठ वर्षों में टी20 इंटरनेशनल में उनका सबसे कम स्कोर है। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान गिल के बल्ले से निकले। उन्होंने 29 गेंद में 5 चौको की मदद से 31 रन की पारी खेली। सुंदर ने 34 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाये। आवेश खान ने 12 गेंद में 3 चौको की मदद से 16 रन बनाये। ज़िम्बाब्वे की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट कप्तान रज़ा और तेंदई चतारा को मिले। एक-एक विकेट ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्रायन बेनेट और ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने अपनी झोली में डाला। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार