आईएएस अवनिश शरण का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, एशिया कप के फाइनल मैच से पहले ऑफिसर ने पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका की 20 रनों से जीत की भविष्यवाणी कर दी थी। अवनिश शरण ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि श्रीलंका कम से कम 20 रनों से जीतेगा और हुआ भी कुछ ऐसा ही। श्रीलंका ने पाकिस्तान को फाइनल मुकाबले में 23 रनों से हराया।

Advertisement

एशिया कप के फाइनल के बाद ऑफिसर ने अपने ट्वीट को दोबारा शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'सच में, मैंने सिर्फ गेस किया था।' अपने ट्वीट के साथ आईएएस ऑफिसर ने दो इमोजी भी शेयर किए। बता दें कि इस मैच में अवनिश शरण श्रीलंका को सपोर्ट कर रहे थे।

Advertisement

इस वायरल ट्वीट पर अब कई लोग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपका प्रीडिक्शन गज़ब का है।' एक यूजर ने लिखा, 'आपको एशिया मामलों का अधिकृत विशेषज्ञ घोषित कर देना चाहिए, आप आगे चलकर पक्का विदेश मंत्री बनेंगे।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'ड्रीम 11 वालों को यह पसंद नहीं आएगा। बोल रहे हैं भारी नुकसान करवा सकते है आप उनका'

बता दें कि सुपर-4 राउंड की शुरुआत में एक पोल करवाया गया था जिसमें फैंस के जवाब से यह परिणाम निकला कि श्रीलंका सबसे कमजोर टीम है और वह टूर्नामेंट जीत नहीं सकेगी। हालांकि श्रीलंका ने सभी को गलत साबित करते हुए ना सिर्फ फाइनल तक का सफर तय किया बल्कि पाकिस्तान को महामुकाबलें में भी हराकर विजेता का ताज पहना। इस टूर्नामेंट में श्रीलंका ने पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश, अफगानिस्तान, और भारत को भी पराजित किया था।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार