IPL 2026, Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतक जड़ा। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे ने भी अहम योगदान दिया, जिसके चलते टीम ने 187 रन का स्कोर खड़ा किया।

Advertisement

आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला शुक्रवार (15 मई) को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 13 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि संजू सैमसन भी 20 रन बनाकर पावरप्ले के अंदर ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद 20 साल के युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए डेवाल्ड ब्रेविस के साथ चौथे विकेट के लिए 44 गेंदों में 70 रन की अहम साझेदारी की। ब्रेविस ने 16 गेंदों में 25 रन बनाए, जबकि कार्तिक शर्मा ने 42 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 71 रन की शानदार पारी खेली।

आखिरी ओवरों में शिवम दुबे ने भी तेजी से रन बटोरे। उन्होंने 16 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाकर टीम के स्कोर को 187 रन तक पहुंचा दिया।

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आकाश सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं मोहम्मद शमी और शाहबाज अहमद को 1-1 सफलता मिली।

टीमें इस मैच के लिए
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग XI): मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मयंक यादव, आकाश सिंह।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: जोश इंग्लिश, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, हिम्मत सिंह, आयुष बडोनी।

Also Read: LIVE Cricket Score

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: गुरजापनीत सिंह, अकील होसेन, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार