जोहानसबर्ग, 3 अप्रैल | साउथ अफ्रीका के स्टार गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर ने जोहानसबर्ग में खेले गए चौथे एवं आखिरी टेस्ट मैच में अपने करियर के 200 विकेट पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही वह 200 विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के सातवें गेंदबाज बन गए हैं। उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। 

फिलेंडर ने जोहानसबर्ग में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 21 रन देकर छह विकेट लिए। यह उनका खेल के सबसे लंबे प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 

इस मैच में इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही फिलेंडर ने टेस्ट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में उन्होंने तीन विकेट लिए थे। 

दक्षिण अफ्रीका ने वांडर्स स्टेडियम में खेले गए सीरीज के चौथे एवं आखिरी टेस्ट मैच के पांचवें दिन मंगलवार को आस्ट्रेलिया को 492 रनों से हरा दिया। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। 

इसके अलावा, वह टेस्ट करियर के सबसे तेजी से 200 विकेट पूरे करने वाले दक्षिण अफ्रीका के चौथे गेंदबाज बन गए हैं। इस सूची में उनसे पहले डेल स्टेन, एलान डोनाल्ड और शॉन पॉलक का नाम शामिल है।

लेखक के बारे में

Surendra Kumar
Surendra Kumar is an Editor for Cricketnmore in Delhi Read More
ताजा क्रिकेट समाचार