टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैदान के बाहर भी माहौल गर्म होता नजर आ रहा है। रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर के एक बयान पर भारतीय कप्तान सूर्याकुमार यादव ने मजेदार अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Advertisement

फाइनल से एक दिन पहले शनिवार (7 मार्च) को आयोजित हुई प्री- मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्याकुमार यादव से सेंटनर के उस बयान को लेकर सवाल किया गया, जिसमें सेंटनर ने कहा था कि उनकी टीम का लक्ष्य अहमदाबाद में मौजूद भारतीय दर्शकों को शांत कराना होगा। इस पर सूर्या ने मुस्कुराते हुए कहा, “सब सेम ही लाइन चिपका रहे हैं, कुछ नया बोलो।”

Advertisement

दरअसल, मिचेल सेंटनर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि उनकी टीम का लक्ष्य भारतीय दर्शकों को शांत कराना होगा। उन्होंने कहा कि टी20 क्रिकेट में कई तरह की अनिश्चितताएं होती हैं और अगर न्यूजीलैंड अपनी रणनीति के मुताबिक खेलता है तो वह भारत जैसी बड़ी टीम को भी परेशान कर सकता है। सेंटनर ने यह भी कहा था कि घरेलू मैदान पर विश्व कप जीतने का दबाव भारतीय टीम पर ज्यादा रहेगा।

सेंटनर का यह बयान कुछ हद तक 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के बयान से मिलता-जुलता था, जब उन्होंने भी अहमदाबाद में भारतीय भीड़ को शांत कराने की बात कही थी। उस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब जीत लिया था।

VIDEO:

वहीं इसके अलावा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्याकुमार यादव से वरुण चक्रवर्ती के फॉर्म को लेकर भी सवाल पूछा गया। इस पर भारतीय कप्तान ने साफ कहा कि टीम को इससे कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में हर दिन हर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकता, लेकिन टीम के सभी खिलाड़ी मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

गौरतलब है कि भारतीय टीम की नजरें तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने पर होंगी। अगर टीम इंडिया फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हरा देती है तो वह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में तीन बार ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार