Bangladesh vs New Zealand 3rd T20I: ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में शनिवार (2 मई) को खेले गए इस बारिश प्रभावित मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया। डीएलएस नियम के तहत 15-15 ओवर के इस मैच में बांग्लादेश की टीम 102 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में बेवोन जैकब्स की शानदार पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 11.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।

Advertisement

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। तंजीद हसन 6 रन और सैफ हसन 16 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, जबकि परवेज हुसैन खाता भी नहीं खोल पाए। 

Advertisement

इसके बाद कप्तान लिटन दास ने 26 रन और तौहीद हृदय ने 33 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। लगातार विकेट गिरने के चलते बांग्लादेश की पूरी टीम 14.2 ओवर में 102 रन पर सिमट गई। 

न्यूजीलैंड के लिए जोश क्लार्कसन ने 3 विकेट लिए, जबकि नाथन स्मिथ और बेन सियर्स ने 2-2 विकेट झटके। ईश सोढ़ी और जेडेन लेनॉक्स को भी 1-1 सफलता मिली।

103 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत भी खराब रही और केटीन क्लार्क, डेन क्लीवर और कप्तान निक केली 1-1 रन बनाकर ही आउट हो गए। हालांकि टिम रॉबिन्सन ने 23 रन बनाकर कुछ संभालने की कोशिश की।

इसके बाद बेवोन जैकब्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई। उन्होंने डीन फॉक्सक्रॉफ्ट के साथ पांचवें विकेट के लिए 71 रन की नाबाद साझेदारी की। जैकब्स ने 31 गेंदों में 62 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। फॉक्सक्रॉफ्ट ने 15 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया और टीम ने 11.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। 

Advertisement

बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी में शोरफुल इस्लाम ने 3 विकेट लिए, जबकि महेदी हसन को 1 सफलता मिली, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस तरह न्यूजीलैंड ने 20 गेंदें शेष रहते ही 6 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार