इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप होने के बाद श्रीलंका की टीम अब वनडे सीरीज में बदला लेने के लिए बेताब है लेकिन पहले वनडे में श्रीलंका की टीम एक बार फिर मुश्किलों में नजर आ रही है। पहले वनडे में इंग्लिश टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया और पहले 10 ओवरों में ही श्रीलंका के तीन बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेज दिया।

Advertisement

इस मैच में श्रीलंका के लिए तीन खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं और उन्हीं में से एक हैं चरिथ असलांका, जो अपने डेब्यू के मौके पर ही अपना 24वां जन्मदिन मना रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उनकी बल्लेबाज़ी बहुत जल्दी आ गई और श्रीलंकाई फैंस को उम्मीद थी कि वो अपने जन्मदिन के मौके पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

Advertisement

इंग्लैंड के सामने अच्छा प्रदर्शन करना तो दूर, वो 6 गेंदें खेलकर बिना खाता खोले आउट हो गए। असलांका को डेविड विली ने जो रूट के हाथों कैच करवाया और उनके जन्मदिन के जश्न को फीका कर दिया। हालांकि, उन्होंने जो 6 गेंदें खेली उसके दौरान वो काफी अच्छे दिखे लेकिन अंत में उनकी डेब्यू पारी का अंत बिल्कुल वैसा नहीं हुआ जैसा वो चाहते थे।

वहीं, अगर पहले वनडे की बात करें, तो श्रीलंका ने ताज़ा समाचार लिखे जाने तक 19 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं और कप्तान कुसल परेरा अर्द्धशतक से सिर्फ एक रन दूर हैं। वहीं,  हसरंगा 16 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार