गाले/नई दिल्ली, 19जुलाई(हि.स.)।श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। श्रीलंका को जीत के लिए खेल के पांचवें और आखिरी दिन 260 रनों की जरूरत होगी जबकि मेजबान टीम के हाथों में अभी नौ विकेट शेष हैं। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने एक विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं।

Advertisement

श्रीलंका की ओर से कौशल सिल्वा 37 और कुमार संगकारा 58 रन बनाकर नाबाद है। दूसरी पारी में श्रीलंका का एकमात्र विकेट उपूल थरंगा (14) के रूप में गिरा. उनका विकेट डेल स्टेन ने लिया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने मैच में चौथे दिन ताबरतोड़ बल्लेबाजी करते हुए दूसरी पारी में केवल 50.2 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 206 का स्कोर खड़ा किया और चायकाल तक पारी की समाप्ति की घोषणा करते हुए श्रीलंका के सामने जीत के लिए 370 का लक्ष्य रख दिया।

Advertisement

दूसरी पारी में एबी डिबिलियर्स ने सर्वाधिक 58 गेंदों में 51 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके लगाए. हाशिम अमला ने 24 और क्वींटन डी काक ने 36 गेंदों में 40 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज डेन एल्गार 12 जबकि अल्वीरो पीटरसन ने 32 रन बनाए. फाफ दू प्लेसिस ने 37 रनों का योगदान दिया. श्रीलंका की ओर से दिलरुवान परेरा ने चार और रंगाना हेराथ ने दो खिलाड़ियों को आउट किया।
दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी के आधार पर 163 रनों की बढ़त हासिल हुई थी। चौथे दिन 283/9 से आगे खेलने उतरी मेजबान टीम केवल नौ रन जोड़कर 292 पर ऑलआउट हो गई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से स्टेन ने पांच, मोर्ने मॉकर्ल ने तीन जबकि इमरान ताहिर और जेपी ड्यूमिनी ने एक-एक सफलता हासिल की।
दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 455 रन बनाए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/धीरेन्द्र

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार