MLC 2026 Eliminator between Washington Freedom vs MI New York:  वॉशिंगटन फ्रीडम और एमआई न्यूयॉर्क के बीच ऑकलैंड के ओकलैंड कोलिज़ियम स्टेडियम में खेले गए मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में कई गजब रिकॉर्ड देखने को मिले। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद एमआई न्यूयॉर्क ने 9 विकेट के नुकसान पर 266 रन बनाए। जवाब में वॉशिंगटन फ्रीडम ने 18.4 ओवर में 4 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली।

Advertisement

एक मैच में तीन शतक

पहले एमआई न्यूयॉर्क के लिए तूफानी बल्लेबाजी करते हुए कप्तान निकोलस पूरन ने 33 गेंदों में 106 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 13 छक्के जड़े।  इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉशिंगटन फ्रीडम के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ ने 48 गेंदों में नाबाद 110 रन ( 7 चौके और 9 छक्के) रन की पारी खेली। वहीं प्लेयर ऑफ द मैच रहे एंड्रिस गौस ने 51 गेंदों में 132 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 12 चौके शामिल थे।

टी-20 क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक मैच तीन खिलाड़ियों ने शतक लगाए हैं।

इसके अलावा चौथी बार ऐसा हुआ है जब एक टी-20 मैच में दोनों टीमों के कप्तानों नें शतक जड़ने का कारनामा किया है।

टी-20 में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर जीत

वॉशिंगटन फ्रीडम ने एमआई न्यूयॉर्क  के खिलाफ 267 रन का लक्ष्य हासिल किया। यह टी-20  इतिहास में सफलतापूर्वक हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है।  इससे पहले यह रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम है, जिसने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रनों का लक्ष्य हासिल किया था।

एक टी-20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के

वॉशिंगटन फ्रीडम ने एमआई न्यूयॉर्क के मैच में कुल मिलाकर 51 छक्के लगे, जो किसी भी टी-20 मैच में सबसे ज़्यादा हैं। इससे पहले सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच, और सीपीएल 2024 में गुयाना अमेज़न वॉरियर्स और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के बीच हुए मैचों में बना था, जिनमें 42 छक्के लगे थे।

पूरन ने किया कमाल

पूरन ने अपना शतक 31 गेंदों में पूरा किया, जो एमएलसी के इतिहास में सबसे तेज़ है। इससे पहले फिन एलन ने 2025 में फ्रीडम के खिलाफ 34 गेंदों में शतक बनाया था। पूरन का 31 गेंदों में शतक टी-20 क्रिकेट में संयुक्त रूप से छठा सबसे तेज़ और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज़ शतक है। उनसे आगे आईपीएल 2013 में क्रिस गेल का 30 गेंदों में बनाया गया शतक है। यह किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा प्लेऑफ़ या नॉकआउट मैच में बनाया गया सबसे तेज़ शतक भी है। यह रिकॉर्ड पहले एलन के नाम था, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल में 33 गेंदों में शतक बनाया था।

टी-20 में 1000 छक्के

एमआई न्यूयॉर्क के लिए कीरोन पोलार्ड ने 25 गेंदों में 64 रन की पारी खेली, जिसमें 1 चौका और 8 छ्क्के जड़े। इसके साथ ही पोलार्ड ने टी-20 क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन गए। उनसे पहले क्रिस गेल (1056 छक्के) ने ही यह मुकाम हासिल किया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार