तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की वजह से भारत ने न्यूजीलैंड की टीम को शनिवार को दूसरे वनडे में 108 रनों पर समेट दिया।

Advertisement

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने के फैसले को सही ठहराते हुए शुरूआत में भारतीय तेज गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया, इसके बाद स्पिनरों ने कमाल करते हुए न्यूजीलैंड की पारी को 34.3 ओवर में समाप्त कर दिया।

Advertisement

शमी ने 18 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि हार्दिक पांड्या ने 16 रन पर दो विकेट और पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुन्दर ने सात रन पर दो विकेट लिए। मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

न्यूजीलैंड की टीम मात्र 15 रन पर अपने शीर्ष पांच बल्लेबाज गंवाकर शुरूआत से ही दबाव में आ गयी थी। ग्लेन फिलिप्स ने 52 गेंदों में 36,माइकल ब्रेसवेल ने 30 गेंदों में 22 और मिचेल सेंटनर ने 39 गेंदों में 27 रन बनाकर न्यूजीलैंड को किसी तरह सौ रनों के पार पहुंचाया।

शमी ने 18 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि हार्दिक पांड्या ने 16 रन पर दो विकेट और पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुन्दर ने सात रन पर दो विकेट लिए। मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

आरआर

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार