भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मैदान पर अपने मजाकिया अंदाज के लिए जानें जाते हैं। इसकी झलक उन्होंने आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच के दौरान दिखाई। मैच के दौरान ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को अपने रन-अप के साथ कुछ दिक्कत हुई वो दो बार रन-अप लेने के बाद किसी कारण से गेंद नहीं डाल सके। दूसरी बार जब सुंदर रुके तो स्लिप में खड़े रोहित उन्हें मजाकिया अंदाज में मारने के लिए दौड़े। रोहित का ये अंदाज सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

ऑलराउंडर सुंदर को अपने रन-अप के साथ काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 33 वें ओवर की दूसरी गेंद से पहले सुंदर ने दो बार रन-अप लेते हुए गेंदबाजी करने गए लेकिन फिर रुक गए। इससे भारत के कप्तान रोहित शर्मा खुश नहीं हुए, जो पहली स्लिप में खड़े थे। जैसे ही सुंदर ने दो बार अपना रन-अप लेकर गेंद नहीं डाली। इसके बाद पहली स्लिप में खड़े रोहित उनकी ओर मजाकिया अंदाज में मारने के लिए दौड़े। इस ओवर में सुंदर ने तीन बार रन-अप लेते हुए गेंदबाजी नहीं की। 

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 240 रन टांगे। कामिंडु मेंडिस ने 40(44) अविष्का फर्नांडो ने 40(62), दुनिथ वेल्लालागे ने 39(35), कुसल मेंडिस ने 30(42) और कप्तान चरित असलंका ने 25(42) रनों की पारियां खेली। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट वॉशिंगटन सुंदर ने अपने नाम किये। कुलदीप यादव 2 विकेट चटकाने में कामयाब रहे। मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार