पाकिस्तान ने न्यूज़ीलैंड को 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मैच में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ पाकिस्तान की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। पहला मैच बारिश के कारण धुल गया। न्यूज़ीलैंड ने इस दौरे पर अपनी बी टीम भेजी है। उनके बड़े खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे है। दूसरे मैच में रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूज़ीलैंड की पूरी टीम 18.1 ओवर में 90 के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन मार्क चैपमैन ने बनाये। उन्होंने 16 गेंद में 3 चौको की मदद से 19 रन बनाये। उनके अलावा कोल मैककोन्ची ने 18 गेंद में एक चौके की मदद से 15 रन बनाये। डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 13(14) और टिम सीफर्ट ने 12(10) रन का योगदान दिया। शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। 2-2 विकेट मोहम्मद आमिर, शादाब खान और अबरार अहमद ने हासिल किया। एक विकेट नसीम शाह लेने में सफल रहे। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने मैच को 12.1 ओवर में 3 विकेट खोकर और 92 रन बनाकर जीत लिया। पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन मोहम्मद रिजवान ने बनाये। उन्होंने 34 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 45* रन की पारी खेली। इरफान खान ने 18 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 18* रन बनाये। कीवी टीम की तरफ से एक-एक विकेट कप्तान माइकल ब्रेसवेल, बेन लिस्टर और ईश सोढ़ी को मिला। 

न्यूज़ीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), कोल मैककोन्ची, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, बेन सियर्स, बेन लिस्टर। 

Also Read: Live Score

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: बाबर आजम (कप्तान), सैम अयूब, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उस्मान खान, इरफान खान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, अबरार अहमद। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार