2nd T20I: शान्तो ने खेली कप्तानी पारी, बांग्लादेश ने श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा

Updated: Wed, Mar 06 2024 21:16 IST
2nd T20I: शान्तो ने खेली कप्तानी पारी, बांग्लादेश ने श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा (Image Source: Google)

बांग्लादेश ने श्रीलंका को 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मैच में कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो (Najmul Hossain Shanto) के अर्धशतक की मदद से 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ उन्होंने सीरीज में एक-एक की बराबरी कर ली। सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सिलहट में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 165 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कामिंदु मेंडिस ने बनाये। उन्होंने 27 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 37 रन की पारी खेली। उनके अलावा कुसल मेंडिस ने 22 गेंद में 2 चौको और 3 छक्कों की मदद से 36 रन की पारी खेली। कामिंदु और कुसल ने दूसरे विकेट के लिए 66 (42) रन जोड़े। एंजेलो मैथ्यूज ने 21 गेंद में 4 चौको की मदद से 32 रन और कप्तान चरिथ असलंका ने 14 गेंद में एक चौके और 3 छक्कों की मदद से 28 रन की पारियां खेली। बांग्लादेश की तरफ से एक-एक विकेट महेदी हसन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद और सौम्या सरकार ने हासिल किया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 18.1 ओवर में 2 विकेट खोकर और 170 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान शान्तो के बल्ले से निकले। उन्होंने 38 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। लिटन दास ने 24 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेली। 

तौहीद हृदोय ने 25 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन की पारी खेली। शान्तो और हृदोय ने तीसरे विकेट के लिए 87* (55) रन की मैच जिताऊ साझेदारी की। सौम्या सरकार ने 22 गेंद में 5 चौको की मदद से 26 रन बनाये। लिटन और सौम्या ने पहले विकेट के लिए 68 (41) रन जोड़ते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। श्रीलंका की तरफ से 2 विकेट मथीशा पथिराना को मिले। 

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: लिटन दास (विकेटकीपर), सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, महेदी हसन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, रिशाद हुसैन। 

Also Read: Live Score

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, महीश तीक्ष्णा, दिलशान मदुशंका, बिनुरा फर्नांडो, मथीशा पथिराना। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें