स्कॉटलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ने वाले ट्रैविस हेड (Travis Head) दूसरे मैच में ब्रैडली करी (Bradley Currie) की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इसी के साथ वो गोल्डन डक का शिकार हो गए। इस वजह से फैंस सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ा रहे है। उन्होंने पहले मैच में 25 गेंद में 12 चौके और 5 छक्के की मदद से से 80 रन की तूफानी अर्धशतक पारी खेली। उन्होंने 17 गेंद में अर्धशतक जड़ा था। 

Advertisement

दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच का दोसरा ओवर करने आये स्कॉटलैंड के करी ने चौथी गेंद शॉर्ट ऑफ लेंथ डाली जो टप्पा पड़ने के बाद अंदर की तरफ गयी। वहीं हेड इस गेंद को आउटसाइड द लाइन खेलने गए लेकिन बल्ले और गेंद में काफी गैप था। ऐसे में गेंद सीधा जाकर मिडिल स्टंप से जाकर टकरा गयी और हेड की पारी का अंत गोल्डन डक पर हो गया। पहली मैच में अर्धशतक और दूसरी में गोल्डन डक पर आउट होने की वजह से फैंस हेड का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जमकर मजाक उड़ा रहे है। कुछ फैंस के रिएक्शन यहाँ नीचे दिए गए है। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 196 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन जोश इंगलिस ने बनाये। उन्होंने 49 गेंद में 7 चौको और 7 छक्कों की मदद से 103 रन की शतकीय पारी खेली। कैमरून ग्रीन ने 29 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 36 रन की पारी खेली। स्कॉटलैंड की तरफ से ब्रैडली करी ने 3 विकेट हासिल किये। 

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), आरोन हार्डी, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, एडम ज़ाम्पा। 

स्कॉटलैंड की प्लेइंग इलेवन: जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), चार्ली टियर (विकेटकीपर), माइकल लीस्क, मार्क वॉट, क्रिस ग्रीव्स, क्रिस्टोफर सोल, ब्रैड व्हील, ब्रैडली करी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार