2nd T20I: गायकवाड़, जायसवाल और किशन ने जड़े अर्धशतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 44 रन से दी मात

Updated: Sun, Nov 26 2023 22:54 IST
2nd T20I: गायकवाड़, जायसवाल और किशन ने जड़े अर्धशतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 44 रन से दी मात (Image Source: Google)

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मैच में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal), ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) और ईशान किशन (Ishan Kishan) के अर्धशतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया को 44 रन से हरा दिया। भारत ने इस सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। 

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 235 रन का विशाल स्कोर बनाया। ये टी20 में भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर है। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन गायकवाड़ ने बनाये। उन्होंने 43 गेंद में 2 चौको और 3 छक्कों की मदद से 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जायसवाल ने 25 गेंद में 9 चौको और 2 छक्कों की मदद से 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

किशन ने 32 गेंद में 3 चौको और 4 छक्कों की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अंत में रिंकू सिंह ने तेजी से 9 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 31* रन की पारी खेली। किशन और गायकवाड़ ने 87 (58) रन की साझेदारी की। जायसवाल और गायकवाड़ ने 77 (35) रन जोड़े। नाथन एलिस ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। मार्कस स्टोइनिस एक विकेट लेने में सफल रहे। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 191 रन ही बना पायी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन मार्कस स्टोइनिस ने बनाये। उन्होंने 25 गेंद में 2 चौको और 4 छक्कों की मदद से 45 रन की पारी खेली। कप्तान मैथ्यू वेड 23 गेंद में एक चौके और 4 छक्के की मदद से 42 रन बनाकर नाबाद रहे। टिम डेविड ने 22 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 37 रन की पारी खेली। डेविड और स्टोइनिस ने 81 (38) रन की साझेदारी की। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने चटकाए। मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल के खाते में एक-एक विकेट गया। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा। 

Also Read: Live Score

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: स्टीव स्मिथ, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम ज़ाम्पा, तनवीर संघा। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें