आयरलैंड ने दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में हैरी टेक्टर (Harry Tector) की शानदार पारी की मदद से ज़िम्बाब्वे को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ उन्होंने 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। हरारे में हुए इस मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

ज़िम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 165 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन क्लाइव मडांडे के बल्ले से  निकले। उन्होंने 39 गेंद का सामना करते हुए 2 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 44 रन की पारी खेली। तिनशे कामुनहुकमवे ने 27 गेंद का सामना करते हुए 3 चौको और 3 छक्कों की मदद से 39 रन की पारी खेली। वहीं रयान बर्ल ने 33 गेंद में 3 छक्कों की मदद से नाबाद 38 रन का योगदान दिया। बर्ल और मडांडे ने 87* (69) रन की साझेदारी निभाई। आयरलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट मार्क अडायर ने अपनी झोली में डाले। एक-एक विकेट गैरेथ डेलानी, कर्टिस कैम्फर और क्रेग यंग को मिला। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड ने मैच को 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर और 166 रन बनाकर जीत लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन हैरी टेक्टर ने बनाये। उन्होंने 38 गेंद में 5 चौको की मदद से 48 रन की पारी खेली। कर्टिस कैम्फर ने 24 गेंद में 4 चौको की मदद से 37 रन की पारी खेली। टेक्टर और कैम्फर ने 66 (43) रन की साझेदारी निभाई। मार्क अडायर ने 13 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाये। ज़िम्बाब्वे की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट रिचर्ड नगारवा को मिले। ब्लेसिंग मुज़ारबानी,  ल्यूक जोंगवे, ट्रेवर ग्वांडू और ब्रायन बेनेट को एक-एक विकेट मिला। 

ज़िम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: तदिवानाशे मारुमनी, वेस्ली मधेवेरे, सीन विलियम्स (कप्तान), तिनशे कामुनहुकामवे, रयान बर्ल, ब्रायन बेनेट, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), ल्यूक जोंगवे, ट्रेवर ग्वांडू, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी। 

Also Read: Live Score

आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन: एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, गैरेथ डेलानी, थियो वैन वोर्कोम, क्रेग यंग, ​​जोशुआ लिटिल। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार