शुक्रवार, 6 सितम्बर को 29 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंगलिस ने ग्रेंज क्रिकेट क्लब ग्राउंड, रायबर्न प्लेस, एडिनबर्ग में स्कॉटलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मैच में शतक के साथ इतिहास भी रच दिया है। वो एरोन फिंच को पछाड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। उनके इसी शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 196 रन का स्कोर बनाया। 

Advertisement

इंगलिस ने 43 गेंद में शतक जड़ दिया। उन्होंने दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में उन्होंने 49 गेंद में 7 चौको और 7 छक्कों की मदद से 103 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं फिंच ने इंग्लैंड के खिलाफ 2013 में 47 गेंद में शतक जड़ दिया था। इंगलिस ने 2023 में विशाखापत्तनम में भारत के खिलाफ 47 गेंदों में शतक जड़ा था। उन्होंने अभी तक टी20 इंटरनेशनल में दो शतक जड़े है। वहीं उन्होंने अभी तक टी20 इंटरनेशनल में एक भी अर्धशतक नहीं जड़ा है। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज़ T20I शतक (गेंदों के हिसाब से)

43 - जोश इंगलिस बनाम स्कॉटलैंड, एडिनबर्ग, 2024

47 - एरोन फिंच बनाम इंग्लैंड, साउथेम्प्टन, 2013

47 - जोश इंगलिस बनाम भारत, विशाखापत्तनम, 2023

Advertisement

47 - ग्लेन मैक्सवेल बनाम भारत, गुवाहाटी, 2023

49 - ग्लेन मैक्सवेल बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले, 2016

इंगलिस के अलावा कैमरून ग्रीन ने 29 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 36 रन की पारी खेली। इंगलिस और ग्रीन ने तीसरे विकेट के लिए 92(52) रन की साझेदारी की। स्कॉटलैंड की तरफ से ब्रैडली करी ने 3 विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे।  

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), आरोन हार्डी, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, एडम ज़ाम्पा। 

स्कॉटलैंड की प्लेइंग इलेवन: जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), चार्ली टियर (विकेटकीपर), माइकल लीस्क, मार्क वॉट, क्रिस ग्रीव्स, क्रिस्टोफर सोल, ब्रैड व्हील, ब्रैडली करी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार