रविवार को दांबुला में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20I मैच के दौरान न्यूज़ीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) ने हैट्रिक ली। इसी के साथ वो इस फॉर्मेट में हैट्रिक लेने वाले न्यूज़ीलैंड के 5वें गेंदबाज बन गए।

Advertisement

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने हैट्रिक लेने के लिए कुसल परेरा को छठे ओवर की आखिरी गेंद पर, कुसल मेंडिस को (फर्ग्यूसन का पहला ओवर) आठवें ओवर की पहली गेंद पर (फर्ग्यूसन  का दूसरा ओवर) और कप्तान चरित असलंका को आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट किया। इसी के साथ उन्होंने हैट्रिक पूरी की। फर्ग्यूसन इस फॉर्मेट में हैट्रिक लेने वाले न्यूज़ीलैंड के 5वें गेंदबाज बन गए।

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों द्वारा T20I में हैट्रिक 

जैकब ओरम बनाम श्रीलंका, कोलंबो, 2009 

टिम साउदी बनाम पाकिस्तान, ऑकलैंड, 2010 

माइकल ब्रेसवेल बनाम आयरलैंड, बेलफ़ास्ट, 2022 

टिम साउदी बनाम भारत, माउंट माउंगानुई, 2022

मैट हेनरी बनाम पाकिस्तान, लाहौर, 2023 

लॉकी फर्ग्यूसन बनाम श्रीलंका, दांबुला, 2024

न्यूज़ीलैंड की पूरी टीम दूसरे मैच में 19.3 ओवर में 108 के स्कोर पर ढेर हो गयी। कीवी टीम की तरफ से विल यंग ने 32 गेंद में 3 चौको की मदद से 30 रन की पारी खेली। जोश क्लार्कसन ने 25 गेंद में 2 छक्कों की मदद से 24 रन बनाये। मिचेल सेंटनर ने 22 गेंद में 2 चौको की मदद से 19 रन बनाये। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट वानिंदु हसरंगा ने अपने नाम किये। 3 विकेट मथीशा पथिराना को मिले। 2 विकेट नुवान तुषारा को हासिल हुए। 

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिन्दु मेंडिस, चरित असलंका (कप्तान), भानुका राजपक्षे, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा। 

न्यूज़ीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम रॉबिन्सन, विल यंग, ​​मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिच हे (विकेटकीपर), जोश क्लार्कसन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, जैकरी फॉल्क्स, लॉकी फर्ग्यूसन।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार