रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश ने पहले दिन स्टंप्स तक 2 ओवर में बिना विकेट खोये 10 रन बना लिए है। वो पाकिस्तान के स्कोर से अभी 264 रन पीछे है। स्टंप्स के समय शादमान इस्लाम 6(9) और जाकिर हसन 0(3) रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए है। 

Advertisement

पाकिस्तान की पहली पारी  85.1 ओवर में 274 के स्कोर पर सिमट गयी। पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 58(110) रन सैम अयूब के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। कप्तान शान मसूद ने 57(69) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके लगाए। आगा सलमान ने 54(95) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। कप्तान बाबर आजम ने 77 गेंद में 2 चौको की मदद से 31 रन की पारी खेली। मेहदी हसन मिराज ने बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट हासिल किये। तस्कीन अहमद ने 3 विकेट अपने नाम किये। शाकिब अल हसन और नाहिद राणा को एक-एक विकेट मिला। 

Advertisement

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतने के बाद कहा कि, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे, कुछ नमी है और इससे हमारे तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। हमने पिछले मैच में अच्छी क्रिकेट खेली थी, लेकिन वह पुरानी बात है और हम इस मैच का इंतजार कर रहे हैं। (प्लेइंग इलेवन में बदलाव पर) शोरफुल को दिक्कत है और उसकी जगह तस्कीन ने ले ली है।"

टॉस के समय पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद ने कहा कि, "हम विकेट को कवर के नीचे रखकर पहले गेंदबाजी करते। अब यह 4 दिन का खेल है. 12 में से, हमने नसीम को आराम दिया है, इसलिए अबरार और मीर हमजा शाहीन और नसीम के लिए आए हैं। (प्लेइंग इलेवन पर) उन्होंने (अबरार पर) हरी पिचों पर अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्हें कुछ मदद भी मिली है, इसलिए हम 3 तेज गेंदबाज और दो स्पिनर के साथ खेल रहे हैं।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: अब्दुल्ला शफीक, सैम अयूब, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, खुर्रम शहजाद, अबरार अहमद, मीर हमजा, मोहम्मद अली। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार