श्रीलंका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के दूसरे दिन पथुम निसांका (Pathum Nissanka) के अर्धशतक की मदद से साउथ अफ्रीका के खिलाफ मजबूत वापसी की। श्रीलंका ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 67 ओवर में 3 विकेट खोकर 242 रन बना लिए है। वो साउथ अफ्रीका के स्कोर से अभी भी 116 रन पीछे है। 

Advertisement

श्रीलंका की तरफ से पहली पारी में सबसे ज्यादा रन पथुम निसांका ने बनाये। उन्होंने 157 गेंद में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 89 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। दिनेश चांदीमल ने 97 गेंद में 5 चौको की मदद से 44 रन की पारी खेली। निसांका और चांदीमल ने दूसरे विकेट के लिए 109(172) रन की शतकीय साझेदारी निभाई। 

Advertisement

एंजेलो मैथ्यूज 71 गेंद में 6 चौको की मदद से 40 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए है। वहीं कामिंदु मेंडिस 38 गेंद में 3 चौको की मदद से 30 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। निसांका और मैथ्यूज ने तीसरे विकेट के लिए 49(69) रन जोड़े। मैथ्यूज और मेंडिस चौथे विकेट के लिए 43(70)* रन की साझेदारी कर चुके हैं। साउथ अफ्रीका की तरफ से पहली पारी में एक-एक विकेट केशव महाराज, कागिसो रबाडा और डेन पैटर्सन ने झटका। 

साउथ अफ्रीका की पहली पारी दूसरे दिन 103.4 ओवर में 358 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। काइल वेरिन ने 133 गेंद में 12 चौको और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 105 रन की शतकीय पारी खेली। रयान रिकेलटन ने 250 गेंद में 11 चौको की मदद से 101 रन की शतकीय पारी खेली। कप्तान टेम्बा बावुमा ने 109 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 78 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

रिकेलटन और बावुमा ने चौथे विकेट के लिए 133 (224) रन की शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को संकट से बाहर निकाला। रिकेलटन और वेरिन ने छठे विकेट के लिए 77(158) रन जोड़े। श्रीलंका की तरफ से पहली पारी में सबसे ज्यादा 4 विकेट लाहिरू कुमारा ने अपने नाम किये। 3 विकेट असिथा फर्नांडो को मिले। एक विकेट प्रभात जयसूर्या और 2 विकेट विश्व फर्नांडो के खाते में गए। 

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, डेन पैटर्सन। 

Advertisement

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: दिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसांका, दिनेश चांदीमल, एंजेलो मैथ्यूज, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), प्रभात जयसूर्या, विश्व फर्नांडो, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार