SPECIAL: 3 ऐसी खूबसूरत 'Anchors', जिनके आप भी हो जाएंगे दीवाने

Updated: Thu, Nov 11 2021 18:52 IST
Cricket Image for SPECIAL: 3 ऐसी खूबसूरत 'Anchors', जिनके आप भी हो जाएंगे दीवाने (Image Source: Google)

क्रिकेट भारत में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला खेल है। भारत में ये सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि एक धर्म माना जाता है। हालांकि, हर गुजरते दिन के साथ-साथ इस खेल से जुड़े हुए हर व्यक्ति के बारे में फैंस जानना चाहते हैं फिर चाहे वो क्रिकेटर हो, कमेंटेटर हो या फिर एक एंकर ही हो।

हालांकि, जैसे-जैसे समय गुजरा है, विभिन्न देशों के क्रिकेट बोर्ड खेल में एक नया बदलाव लाए हैं। उन्होंने महिलाओं को क्रिकेट स्ट्रीम में प्रवेश करने का अवसर प्रदान किया है और यही कारण है कि आज महिलाएं क्रिकेट की इस फील्ड में एंकर के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। तो चलिए आज आपको हम ऐसी तीन खूबसूरत महिला एंकर्स के बारे में बताते हैं जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे।

1. करिश्मा कोटक

करिश्मा कोटक एक लोकप्रिय ब्रिटिश भारतीय मॉडल, अभिनेत्री और टीवी एंकर हैं। करिश्मा ने एक अन्य एंकर रोशेल राव के साथ आईपीएल के छठे संस्करण में एंकरिंग करने के बाद काफी प्रसिद्धि हासिल की थी। करिश्मा ने सोनी सिक्स के लिए ICC ODI वर्ल्ड कप 2019 में मॉडरेटर के रूप में भी काम किया था। उन्हें आखिरी बार 2010 अबू धाबी टी10 लीग में टीवी एंकर के रूप में देखा गया था।

2. शोनाली नागरानी

शोनाली नागरानी फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल 2003 की विजेता रहीं थी। उसके बाद, उन्होंने एक टीवी एंकर के रूप में काम करना शुरू किया और फैन-फॉलोइंग अर्जित करना शुरू कर दिया। शोनाली ने 2006 में चैंपियंस ट्रॉफी में एक एंकर के रूप में काम किया और अगले वर्ल्ड कप में भी यही काम किया। शोनालो ने अपने करियर में आईपीएल को भी होस्ट किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने उन्हें भारत की "50 Most Desirable Women" में से एक के रूप में वोट दिया है।

3. एरिन हॉलैंड

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

एरिन हॉलैंड एक और लोकप्रिय टीवी हस्ती हैं जिनकी सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं। ऑस्ट्रेलियाई गायिका को 2013 में मिस वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल ऑफ ब्यूटी का पुरस्कार दिया गया था। 32 वर्षीय इस सुंदरी ने इस साल फरवरी में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर बेन कटिंग के साथ शादी के बंधन में बंधने से पहले आईपीएल 2021 में काम किया है। एरिन हॉलैंड बिग बैश लीग में टीवी मॉडरेटर भी रह चुकी हैं।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें