इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को एक बड़ा झटका लग चुका है, क्योंकि ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा के पूरे सीज़न से बाहर होने की संभावना है। उम्मीद थी कि वो मथीशा पथिराना के साथ डेथ-ओवर की ज़िम्मेदारी संभालेंगे लेकिन पथिराना भी इस समय चोटिल हैं। ऐसे में केकेआर टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही बैकफुट पर है।
हालांकि, केकेआर के पास अभी भी उमरान मलिक, आकाश दीप और कार्तिक त्यागी जैसे गेंदबाज शामिल हैं, लेकिन फैंस के मन में यही सवाल चल रहा है कि अगर राणा टूर्नामेंट से बाहर होते हैं तो कौन से ऐसे खिलाड़ी हैं जो उन्हें रिप्लेस कर सकते हैं, तो चलिए हम आपको उन तीन विकल्पों के बारे में बताते हैं जो हर्षित राणा को आईपीएल 2026 में रिप्लेस कर सकते हैं।
3. आकाश मधवाल
आकाश मधवाल आईपीएल के 2023 सीज़न में मुंबई इंडियंस के लिए एक स्टार परफ़ॉर्मर थे। 32 वर्षीय इस खिलाड़ी ने उस सीज़न में आठ मैचों में 14 विकेट लिए थे, लेकिन उसके बाद उन्हें ज़्यादा मौके नहीं मिले। पिछले साल, वो राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे, जहां मधवाल ने सिर्फ़ चार मैच खेले और 11.05 की इकॉनमी रेट से चार विकेट लिए। ऐसे में मधवाल भी राणा को रिप्लेस करने के मजबूत दावेदार हैं।
2. सिमरजीत सिंह
आईपीएल 2025 के बाद सनराइज़र्स हैदराबाद ने सिमरजीत सिंह को रिलीज़ कर दिया था। वो टूर्नामेंट में उनके सबसे महंगे गेंदबाज़ों में से एक थे। हालांकि, 28 साल के इस खिलाड़ी का दिल्ली प्रीमियर लीग के 2025 सीज़न में अच्छा प्रदर्शन रहा, वो सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे। सिमरजीत ने 11 मैचों में 8.62 की इकॉनमी रेट से 20 विकेट लिए। ऐसे में अगर केकेआर उनके साथ जाता है तो भी ये खराब विकल्प नहीं होगा।
1. मनी ग्रेवाल
Also Read: LIVE Cricket Score
दिल्ली के मनी ग्रेवाल केकेआर की टीम के लिए एक शानदार खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। वो आईपीएल में अब तक नहीं खेले हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उन्होंने ज़बरदस्त क्षमता दिखाई है। सिमरजीत के साथ मिलकर, वो DPL 2025 में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे और डेथ ओवरों में लगातार अच्छी गेंदबाज़ी करते हुए अपनी टीम के लिए एक मैच विनर साबित हुए। ऐसे में वो भी केकेआर के लिए लॉटरी साबित हो सकते हैं।