आईपीएल 2025 (IPL 2025) का मेगा ऑक्शन मनवंबर और दिसंबर के महीने में हो सकता है। दिल्ली कैपिटल (Delhi Capitals) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने अभी तक लीग में एक भी टूर्नामेंट नहीं जीता है। इस सीजन में दोनों ही फ्रेंचाइजी के कुछ खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में जा सकते है। 

Advertisement

ऐसे में हम आपको दिल्ली कैपिटल्स के उन तीन खिलाड़ियों के बारे में आपको बताएंगे जिन्हें बेंगलुरु आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में टारगेट कर सकती है, जो टीम को पहला खिताब जितवाने में मदद कर सकते है। (हमने केवल उन खिलाड़ियों को इस लिस्ट में शामिल किया है जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज किया जा सकता है।)

Advertisement

1. हैरी ब्रूक

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) को दिल्ली ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन में 4 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। हालांकि  ब्रूक ने निजी कारणों से पिछले सीजन से नाम वापस ले लिया था। दिल्ली अभी भी उन्हें बरकरार रख सकती है लेकिन फिलहाल इसकी संभावना बहुत कम है। आरसीबी को इस समय मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज की आवश्यकता होगी। 

यह देखते हुए कि टीम को भविष्य के सुपरस्टार की भी जरूरत है, ब्रूक टीम के लिए आइडियल उम्मीदवार होंगे। दाएं हाथ के बल्लेबाज ब्रूक ने आईपीएल में अभी तक 11 मैच खेले है और 123.38 के स्ट्राइक रेट की मदद से 190 रन अपने नाम किये है। इस दौरान उन्होंने एक शतक जड़ा है। 

2. मिचेल मार्श

Advertisement

इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने अपनी जगह बनाने में सफलता हासिल की है। आरसीबी को इस बात पर काफी विचार करने की जरूरत है कि वे फाफ डु प्लेसिस की जगह किसे चुन सकते हैं। ऐसे में मार्श टीम के लिए एक आकर्षक विकल्प हो सकते हैं। एक कप्तान के रूप में और ओपनर के तौर पर भी वह विराट कोहली के पार्टनर के तौर पर आइडियल होंगे। 

एकमात्र चिंता मिचेल मार्श की फिटनेस होगी। हालाँकि, अगर आरसीबी मार्श पर भरोसा कर सकती है और अगर वह फिट रहता है, तो टीम को एक अच्छा ऑलराउंडर मिल जाएगा। मार्श ने अपने आईपीएल करियर में 42 मैच खेले है और 127.64 के स्ट्राइक रेट से 665 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक जड़े है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 8.52 के इकॉनमी से 37 विकेट चटकाए है। 

3. एनरिक नॉर्खिया 

Advertisement

एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) दिल्ली कैपिटल्स के उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें आरसीबी आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में टारगेट कर सकती है। पिछले मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली ने तेज गेंदबाज नॉर्खिया को बरकरार रखा था। हालाँकि, तब से वह फॉर्म और फिटनेस दोनों के कारण निराशाजनक रहे हैं। हालांकि  पिछले कुछ महीनों में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नॉर्खिया के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 46 मैच में 8.96 के इकॉनमी से 60 विकेट हासिल किये है। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार