दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को आगामी सीजन से पहले रिलीज कर दिया है। ऐसे में अब वो मेगा ऑक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे। यही वज़ह है आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं उन तीन टीमों के नाम जो मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को मोटी रकम देकर अपने साथ जोड़ सकते हैं। उन्हें कम से कम 15 करोड़ रुपये मिल सकते हैं।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings)

Advertisement

पांच बार चैंपियन का टाइटल जीतने वाले चेन्नई सुपर किंग्स विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को जरूर अपनी टीम में जोड़ना चाहेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसी खबर भी सामने आई हैं कि सीएसके ऋषभ पंत पर दिलचस्पी दिखा रही है। इतना ही नहीं, हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी इसके संकेत दिये हैं। ऐसे में ये संभव है कि आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत येलो जर्सी में नज़र आए।

पंजाब किंग्स (Punjab Kings)

110.5 करोड़ के पर्स के साथ पंजाब किंग्स की टीम मेगा ऑक्शन में उतरेगी और वो जिसे चाहें अपनी टीम में जोड़ सकते हैं। ऋषभ पंत भी उनके टारगेट एरिया में हो सकते हैं। आपको बता दें कि रिकी पोंटिंग पंजाब किंग्स के नए हेड कोच बन गए हैं। वो ऋषभ पंत को काफी हाई रेट करते हैं और उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स में पंत के साथ लंबे समय तक काम भी किया। ऐसे में वो ये जरूर चाहेंगे कि ऋषभ पंत जैसा धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज़ पंजाब किंग्स की टीम को जॉइन करे। ये भी जान लीजिए कि मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स ने सिर्फ दो ही खिलाड़ी रिटेन किये हैं, ऐसे में उन्हें जमीन से एक बार फिर टीम खड़ी करनी है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru)

Advertisement

आईपीएल इतिहास की सबसे पंसदीदा टीमों में से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी हमारी खास लिस्ट में शामिल है। बेंगलुरु ने मेगा ऑक्शन से पहले अपने सिर्फ तीन ही खिलाड़ी रिटेन किये हैं। उन्होंने सिर्फ विराट कोहली (21 करोड़), रजत पाटीदार (11 करोड़) और यश दयाल (5 करोड़) को रोका है। ऐसे में अब वो मेगा ऑक्शन में 83 करोड़ के मोटे पर्स के साथ उतरेंगे।

ऐसे में ये साफ है कि वो जिस खिलाड़ी पर चाहें उंगली रखकर उसे खरीद सकते हैं। ऋषभ पंत भी उनके टारगेट में होंगे। पिछले सीजन आरसीबी को एक तगड़े विकेटकीपर बैटर की कमी खली थी ऐसे में अब वो ऋषभ पंत के साथ इस कमी को जरूर दूर करना चाहेंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार