टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में केएल राहुल का फॉर्म अब तक बेहद ही खराब रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ केएल राहुल ने 8 गेंदों पर 4 रन बनाए थे, वहीं नीदरलैंड्स के खिलाफ भी वह 12 गेंदों पर महज़ 09 रन बनाकर आउट हुए। टूर्नामेंट में इंडियन टीम का अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ 30 अक्टूबर(रविवार) को होने वाला है, जो कि काफी अहम रहेगा। यही वज़ह है आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो केएल राहुल की जगह टीम के लिए सलामी बल्लेबाज़ी कर सकते हैं।

Advertisement

विराट कोहली (Virat Kohli)

Advertisement

स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली अब तक टूर्नामेंट में दो मुकाबलों में दो अर्धशतक जड़ चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ वह दूसरे ओवर में बल्लेबाज़ी करने मैदान पर उतरे थे, वहीं दूसरे मैच में उन्हें तीसरे ओवर में ही बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आना पड़ा। इन दोनों ही मैचों में विराट ने अंत तक बल्लेबाज़ी करके दिखाई। विराट गज़ब की फॉर्म में हैं और उन्हें ओपनिंग करने का खूब अनुभव है। ऐसे में विराट केएल राहुल की जगह ओपनिंग कर सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)

Advertisement

बीते समय में सूर्यकुमार यादव को भी ओपनर के तौर पर बल्लेबाज़ी करते देखा गया है। सूर्यकुमार यादव अपने करियर की रेड-हाट फॉर्म में हैं। नीदरलैंड्स के खिलाफ उन्होंने 25 गेंदों पर 204 की स्ट्राइक रेट से गेंदबाज़ों की पिटाई करते हुए 51 रन जड़े थे। टी-20 इंटरनेशनल में उनका सर्वाधिक स्कोर 117 रन हैं और वह एक ऐसे विकल्प हैं जो टीम के लिए केएल राहुल की जगह बेहतर ओपनिंग कर सकते हैं। 

ऋषभ पंत (Rishabh Pant)

Advertisement

विस्फोटक बल्लेबाज़ ऋषभ पंत अब तक सिर्फ बेंच गर्म करते नज़र आए है। वहीं केएल राहुल की फॉर्म बेहतर नहीं दिखी है। ऐसे में पंत को राहुल की जगह ओपनर के तौर पर अजमाया जा सकता है। अगर ऋषभ पंत को ओपनर के तौर पर मौका दिया जाता है, तो इंडियन टीम को राइट-लेफ्ट हैंड कॉम्बिनेशन भी मिलेगा जिससे विपक्षी गेंदबाज़ों को परेशानी हो सकती है। पंत पावरप्ले का बेहतर तरीके से फायदा उठा सकते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार