इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज बेन डकेट (Ben Duckett) ने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर पर फोक्स करने के इरादे से ये फैसला लिया है। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन गेंदबाज़ों के नाम जो कि अब बेन डकेट को रिप्लेस करके आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

Advertisement

3. रहमानुल्लाह गुरबाज़ (Rahmanullah Gurbaz): दिल्ली कैपिटल्स बेन डकेट की रिप्लेसमेंट के तौर पर अफगानिस्तान के विकेटकीपर बैटर रहमानुल्लाह गुरबाज़ को चुन सकते हैं जो कि अपनी टीम को तूफानी शुरुआत देने के लिए जाने जाते हैं। ये 24 साल का खिलाड़ी आईपीएल में 19 मुकाबलों का अनुभव रखता है जिसमें उन्होंने लगभग 135 की स्ट्राइक रेट से 363 रन बनाए हैं। जान लें कि ये अफगानी खिलाड़ी कुल 262 टी20 मैचों का अनुभव रखता है जिसमें उनके नाम 2 शतक और 40 अर्धशतक के साथ 6,385 रन दर्ज हैं। वो आईपीएल ऑक्शन में 1.50 करोड़ के बेस प्राइस पर अनसोल्ड रहे थे।

Advertisement

2. डेवोन कॉनवे (Devon Conway): हमने हमारी लिस्ट में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज़ डेवोन कॉनवे को रखा है जो कि विकेटकीपिंग की भी काबिलियत रखते हैं। 34 साल के डेवोन कॉनवे एक बेहद ही अनुभवी बल्लेबाज़ हैं जो कि 232 टी20 मैचों में 2 सेंचुरी और 56 हाफ सेंचुरी के साथ 7,133 रन बना चुके हैं। जान लें कि वो आईपीएल में पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने 29 मैचों में लगभग 43 की औसत और 140 की स्ट्राइक रेट से 1,080 रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स, उन्हें 2 करोड़ में अपनी टीम के साथ जोड़ सकती है।

1. जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow): दिल्ली कैपिटल्स के पास इंग्लिश खिलाड़ी बेन डकेट के जाने के बाद अब एक दूसरे बेहद ही तूफानी इंग्लिश खिलाड़ी, जॉनी बेयरस्टो को अपनी स्क्वाड में शामिल करने का सुनहरा मौका है। 36 साल के जॉनी टी20 फॉर्मेट में अब तक 265 मैचों में 6,401 रन बना चुके हैं। खास बात ये है कि इस दौरान उन्होंने एक या दो नहीं, बल्कि पांच सेंचुरी ठोकी है। इसके अलावा आईपीएल में उनके नाम 52 मैचों में लगभग 35 की औसत और 146 की स्ट्राइक रेट से 1,674 रन दर्ज हैं। DC की टीम जॉनी बेयरस्टो को 1 करोड़ में अपनी स्क्वाड का हिस्सा बना सकती है।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का पूरा स्क्वाड:- अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, करुण नायर, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, अजय मंडल, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंता चमीरा, डेविड मिलर, आकिब डार, पाथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारीख, पृथ्‍वी शॉ, काइल जेमीसन।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार