3 Players Who Can Replace Injured Ayush Mhatre: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के युवा बल्लेबाज़ आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) चोटिल हो गए हैं। वो हैमस्ट्रिंग में खिंचाव की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में अब वो साल 2026 के IPL सीजन (IPL 2026) के कुछ मुकाबले मिस कर सकते हैं। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि आयुष के अनुपलब्ध होने पर CSK की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।  

Advertisement

उर्विल पटेल (Urvil Patel): आयुष म्हात्रे की परफेक्ट रिप्लेसमेंट 27 साल के उर्विल पटेल हो सकते हैं जो कि एक बेहद ही आक्रमक बैटर हैं। उर्विल के नाम 57 टी20 मैचों में लगभग 180 की स्ट्राइक रेट से 1,425 रन दर्ज हैं। खास बात तो ये है कि उर्विल ने टी20 में 3 सेंचुरी ठोकी है। उन्हें CSK ने 30 लाख रुपये में रिटेन किया है।

Advertisement

प्रशांत वीर (Prashant Veer): हमारी लिस्ट में शामिल दूसरे खिलाड़ी उत्तर प्रदेश के 20 साल के ऑलराउंडर प्रशांत वीर हैं जिन्हें सीएसके ने ऑक्शन में पूरे 14 करोड़ 20 लाख खर्च करके खरीदा है। ये युवा हरफनमौला खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में रविंद्र जडेजा जैसी भूमिका निभा सकता है। उनके नाम 11 टी20 मैचों में 156.31 की स्ट्राइक रेट से 161 रन और 12 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने IPL 2026 में 49 की औसत और 136.11 की स्ट्राइक रेट से 49 रन बनाए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni): हमारी लिस्ट में मौजूदा तीसरे और आखिरी खिलाड़ी महान विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी हैं जो कि फिलहाल अपनी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं। गौरतलब है कि धोनी ने नेट्स में प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी है और वो सीएसके की टीम के साथ ट्रेवल भी कर रहे हैं। ऐसे में अगर वो खुद को पूरी तरह फिट समझते हैं, तो चोटिल आयुष म्हात्रे की जगह लेकर सीधा प्लेइंग XI में एंट्री ले सकते हैं। MS इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर भी टीम के लिए खेल सकते हैं। याद दिला दें कि 44 साल के धोनी के नाम 405 टी20 मैचों में पूरे 7,628 रन दर्ज हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा स्क्वाड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद, मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी, रामकृष्ण घोष, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, जैकरी फॉक्स।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार