भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ केएल राहुल आईपीएल के दौरान चोटिल हुए जिसके बाद अब वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से भी बाहर हो चुके हैं। यही वजह है आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो अब केएल राहुल को भारतीय टेस्ट टीम में रिप्लेस करके WTC Final का हिस्सा बन सकते हैं।

Advertisement

ईशान किशन (Ishan Kishan)

Advertisement

24 वर्षीय ईशान किशन चोटिल केएल राहुल को रिप्लेस कर सकते हैं। यह बाएं हाथ का खिलाड़ी अब तक भारतीय टीम के लिए 14 वनडे और 27 टी20 मुकाबले खेल चुका है। बीते लंबे समय से वह भारतीय टेस्ट टीम के साथ ट्रेवल कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अपना टेस्ट डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। ईशान किशन विकेटकीपिंग भी करते हैं और वह ऋषभ पंत की तरह बड़े-बड़े शॉट्स खेलकर विपक्षी टीम पर दबाव भी बना सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)

विस्फोटक मिडिल ऑर्डर बैटर सूयकुमार यादव भी केएल राहुल की रिप्लेसमेंट बन सकते हैं। SKY ने अब तक भारतीय टीम के लिए सिर्फ 1 टेस्ट मुकाबला खेला है, लेकिन इसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप किया गया। हालांकि अब केएल राहुल के चोटिल होने के बाद सूर्यकुमार यादव की एक बार फिर टीम में एंट्री हो सकती है। सूर्यकुमार एक टेस्ट के अलावा भारतीय टीम के लिए 23 वनडे और 48 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं।

हनुमा विहारी (Hanuma Vihari)

Advertisement

मिडिल ऑर्डर बैटर हनुमा विहारी भी केएल राहुल की जगह ले सकते हैं। हनुमा विहारी ने भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में कई महत्वपूर्ण पारियां खेली है। हनुमा विहारी अपने करियर में अब तक 16 टेस्ट मुकाबलों में 839 रन बना चुके हैं। उनके नाम 1 शतक और 5 अर्धशतक भी दर्ज हैं। यह खिलाड़ी गेंदबाज़ी करके भी टीम को सफलता दिला सकता है।

WTC Final के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार