इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला (ENG Vs NZ 2nd Test) बुधवार, 17 जून से लंदन के द ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन (New Zealand Playing XI) में केन विलियमसन (Kane Williamson) की जगह ले सकते हैं। याद दिला दें कि केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है।
विल यंग (Will Young): न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI में केन विलियमसन की जगह लेने के सबसे बड़े दावेदार फिलहाल 33 साल के विल यंग हैं। ये दाएं हाथ का खिलाड़ी एक अनुभवी बल्लेबाज़ हैं, जो कि न्यूजीलैंड के लिए 23 टेस्ट मैचों की 41 पारियों में लगभग 32 की औसत से 1,215 रन बना चुका है। ध्यान दें कि विल का फर्स्ट क्लास करियर भी शानदार रहा है जहां उन्होंने लगभग 40 की औसत से 143 मैचों की 243 पारियों में 8,720 रन बनाए हैं। वो केन विलियमसन की रिप्लेसमेंट के तौर पर न्यूजीलैंड की टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा बने हैं।
डीन फॉक्सक्रॉफ्ट (Dean Foxcroft): न्यूजीलैंड की स्क्वाड में एक स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर भी मौजूद है जो कि केन विलियमसन की जगह लेकर प्लेइंग XI में शामिल हो सकता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं 28 वर्षीय डीन फॉक्सक्रॉफ्ट की। इस हरफनमौला खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के लिए एक टेस्ट मुकाबला खेला है जिसमें उन्होंने 98 रन बनाए थे। बताते चलें कि डीन न्यूजीलैंड के लिए 4 वनडे और 7 टी20 इंटरनेशनल भी खेल चुके हैं। इन सब के अलावा उनके नाम 43 फर्स्ट क्लास मैचों का भी अनुभव है जिसमें उन्होंने 2,399 रन जोड़े और 63 विकेट चटकाए।
ज़ैक फॉल्क्स (Zak Foulkes): न्यूजीलैंड की टीम अगर केन विलियमसन की जगह एक बॉलिंग ऑलराउंडर को अपनी XI में जोड़ना चाहती है तो ऐसे में उनके पास सबसे बेस्ट ऑप्शन 24 साल के ज़ैक फॉल्क्स हैं। ये युवा ऑलराउंडर अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही प्रभाव छोड़ सकता है। उन्होंने अब तक न्यूजीलैंड के लिए 5 टेस्ट में 15 विकेट झटके हैं। उन्होंने ODI और T20I क्रिकेट में अपनी बैटिंग की क्षमता दिखाई है और 4 वनडे मैचों में 37.25 की औसत से 149 और 7 टी20 मैचों में 21.20 की औसत से 106 रन ठोके हैं।
इसके अलावा ज़ैक के नाम 43 फर्स्ट क्लास मैचों की 77 पारियों में 32.86 की औसत से 2,399 रन और 63 विकेट दर्ज हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड की पूरी स्क्वाड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, नाथन स्मिथ, ज़ैकरी फॉल्क्स, ब्लेयर टिकनर, विलियम ओ'रूर्के, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, काइल जैमीसन, मैट हेनरी।